यहां से डाउनलोड करें DUET PG प्रोविजनल Answer Key, इस तारीख से पहले ऑब्जेक्शन दर्ज करवा पाएंगे उम्मीदवार

0
129
DUET PG Answer Key 2022
DUET PG Answer Key 2022

DUET PG Answer Key 2022: दिल्‍ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्‍ट (DUET 2022) में शामिल हुए हैं उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार एंट्रेंस टेस्‍ट में शामिल हुए थे वह NTA की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। nta.ac.in अधिकारिक वेबसाइट पर PG, PHd कोर्सेज़ के एंट्रेंस एग्‍जाम की आंसर की देख सकते हैं। बता दें कि यह परीक्षा 17 से 20 अक्टूबर तक आयोजित की गई थी।

DUET PG Answer Key 2022
DUET PG Answer Key 2022

DUET PG Answer Key 2022: ऑब्जेक्शन दर्ज करवाने की अंतिम तारिख

अधिकारिक वेबसाइट पर आपको विभन्न विषयों से उम्मीदवारों की रिस्‍पांस शीट और प्रश्नपत्र भी मिल जाएंगे। यदि कोई उम्मीदवार आंसर की से संतुष्ट नहीं है तो वह प्रति प्रश्न 200 रुपये Non-refundable fee payment कर ऑब्जेक्शन दर्ज करवा सकता है। ऑब्जेक्शन दर्ज करवाने की आखिरी तारीख 11 नवंबर तक है।

इन स्टेप्स के जरिए डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर की

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाना है।
  • इसके बाद होमपेज पर आपको ‘DUET PG 2022 provisional answer key’ लिखा हुआ एक लिंक नजर आएगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आंसर की, pdf फॉर्मेट में आपके सिस्टम पर खुल जाएगी।
  • यहां आपसे फॉर्म नंबर, डेट ऑफ बर्थ तथा अन्य डिटेल्‍स मांगी जाएंगी।
  • सभी डिटेल्स भरने के बाद स्क्रीन पर आंसर की खुल जाएगी।
  • उम्मीदवार आंसर की सेव करके रख लें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here