Indian Institute Of Technology (IIT), बॉम्बे की ओर से CEED 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। CEED Result 2022 की चेक करने के लिए छात्रों को अपना Registered Email ID और Password दर्ज करना होगा। इसके बाद आप अपना रिजल्ट देख सकेंगे। अभी रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है।
12 मार्च से डाउनलोड कर सकेंगे Scorecard
छात्र 12 मार्च से अपना CEED 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यह स्कोरकार्ड रिजल्ट जारी होने के बाद एक साल तक वैध रहेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे चेक करें CEED 2022 Result
- सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर “Result” टैब पर क्लिक करें।
- यहां आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- अब दिये गए “CEED 2022 Result” पर क्लिक करें।
- अब फिर एक नया पेज खुलेगा, यहां आप अपना Email ID और Password दर्ज करें।
- इसके बाद “Login” पर क्लिक करें।
- इसके बाद CEED Result 2022 आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अंत में इसे डाउनलोड करें और इसका Print Out निकलवा लें।
इसके लिए होता है परीक्षा का आयोजन
CEED परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न IIT और अन्य संस्थानों में Masters Of Design (MDes) Program में एडमिशन के लिए किया जाता है। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को चयनित संस्थानों में Document Verification और Interview जैसी अन्य चरणों को पूरा कर अपना दाखिला कराना होता है।
संबंधित खबरें: