CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों ने मार्क्स वेरीफिकेशन के लिए आवेदन किया था। इसी कड़ी में सीबीएसई की ओर से कार्रवाई की गई।जिसके बाद बिहार के करीब 2045 छात्रों के अंक बढ़ाए गए हैं। जानकारी के अनुसार 1043 छात्रों के विषयवार 10 से 15 मार्क्स बढ़ाए गए हैं। मार्क्स वेरीफिकेशन की प्रक्रिया के दौरान सीबीएसई बोर्ड के कई छात्रों के मार्क्स बढ़ाए गए हैं, कई छात्रों के मार्क्स 30 से 40 अंक तक भी बढ़े हैं।

CBSE: करीब 25 से 30 अंक तक का हुआ फायदा
वेरीफिकेशन प्रक्रिया के जरिए बहुत से छात्रों को लाभ हुआ है।1,002 छात्रों के मार्क्स करीब 25 से 30 अंक तक बढ़ाए गए हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की ओर से छात्रों को मार्क्स वेरीफिकेशन के लिए 26 से 28 जुलाई तक आवेदन करने का का समय दिया गया था।
इसी प्रक्रिया में एसवीएम रेजिडेंशियल हाईस्कूल की कक्षा 10वीं की एक छात्रा के साइंस विषय के अंक वेरीरिफिकेशन की प्रक्रिया के बाद 73 अंक से बढ़कर 97 अंक हो गए। छात्रा के साइंस विषय में वेरीफिकेशन के बाद 24 मार्क्स बढ़ गए।
CBSE:जल्द जारी की जाएगी नई मार्कशीट
जानकारी के अनुसार माइकल हाईस्कूल के एक छात्र को गणित विषय में 70 अंक प्राप्त हुए थे, लेकिन वेरीफिकेशन के बाद उसे गणित में 96 अंक दिए गए। इसी तरह लोयेला हाईस्कूल के छात्र के गणित विषय में वेरीफिकेशन के बाद 30 अंक तक बढ़ा दिए गए।जिन छात्रों के मार्क्स में बदलाव किया गया है, उनकी नई मार्कशीट बोर्ड की तरफ से जल्द ही जारी की जाएगी। कक्षा 10वीं के छात्र कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए नई मार्कशीट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
- Education News: कुशल प्रबंधन और Hospitality का सेक्टर है ‘Hotel Management’, यहां देखें पूरी जानकारी
- Education News: फर्राटेदार बोलते हैं अंग्रेजी, भाषा पर अच्छी पकड़ और समझ है, तो कर सकते हैं English Hons