CBSE 12th Topper: बुलंदशहर की तान्या सिंह ने किया परिवार का नाम रोशन, पूरे अंक लाकर बनी ऑल इंडिया टॉपर

तान्या ने अपने टॉपर बनने पर खुशी जाहिर की है उन्होंने कहा मैं बुलंदशहर DPC की स्टूडेंट हूं और मुझे 500 से में से 500 अंक मिले हैं।

0
299
CBSE 12th Topper: बुलंदशहर की तान्या सिंह ने किया परिवार का नाम रोशन, पूरे अंक लाकर बनी ऑल इंडिया टॉपर
CBSE 12th Topper: बुलंदशहर की तान्या सिंह ने किया परिवार का नाम रोशन, पूरे अंक लाकर बनी ऑल इंडिया टॉपर

CBSE 12th Topper: कई दिनों से इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो गया। सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। इसी के साथ ही देश को अपना टॉपर भी मिल गया है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह ने 12वीं की परीक्षा में सबसे आगे रह कर बाजी मार ली है। उन्होंने सारे विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए। इस तरह उन्हें 500 में से 500 से अंक मिले हैं। तान्या बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की स्टूडेंट हैं। परिणाम आने के बाद से ही उनके स्कूल में जश्न का माहौल है, उनके टीचर बेहद खुश हैं और तान्या को खूब बधाई दे रहे हैं।

तान्या ने अपने टॉपर बनने पर खुशी जाहिर की है उन्होंने कहा मैं बुलंदशहर DPS की स्टूडेंट हूं और मुझे 500 में से 500 अंक मिले हैं, यह मेरे लिए गर्व की बात है। अब मैं ऑल इंडिया टॉपर बन गई हूं।

CBSE 12th Topper: बुलंदशहर से ही मिली दूसरी टॉपर

CBSE 12th Topper: बुलंदशहर की तान्या सिंह ने किया परिवार का नाम रोशन, पूरे अंक लाकर बनी ऑल इंडिया टॉपर
CBSE 12th Topper: भूमिका गुप्ता

बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की ही एक और छात्रा ने 499 अंकों के साथ टॉप किया है। भूमिका गुप्ता सेकेंड टॉपर बनी हैं। वहीं तीसरी टॉपर भी DPS से ही निकली है। सौम्या नामदेव को 500 में से 479 अंक मिले है। तीनों छात्राएं अपनी कामयाबी पर बेहद खुश हैं। स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर अपने बच्चों के रिजल्ट से काफी खुश हैं।

स्कूल की प्रिंसिपल का कहना है कि यह हमारे लिए गर्व की बात है, हमारे सभी बच्चे पास हो गए हैं और हमारे स्कूल से ऑल इंडिया टॉपर निकली है। बता दें कि बुलंदशह से दिल्ली पब्लिक स्कूल के करीब 250 बच्चों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। स्कूल के 100 फीसदी बच्चे पास हो गए हैं।

CBSE 12th Topper: इस साल लड़कियों ने मारी बाजी

CBSE 12th Topper: बुलंदशहर की तान्या सिंह ने किया परिवार का नाम रोशन, पूरे अंक लाकर बनी ऑल इंडिया टॉपर
CBSE Class 12th Result

CBSE के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल भी लड़कियों ने बाजी मारी है। साल 2022 की 12वीं की परीक्षा में 94.54% लड़कियां पास हुई हैं और 91.25% लड़के पास हुए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 98.93% रहा, वहीं केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 97.04% रहा है। इस साल के सभी जोन में त्रिवेंद्रम सबसे आगे रहा है।

आपको बता दें कि नवंबर- दिसंबर 2021 में आयोजित सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड परीक्षा MCQ फॉर्मेट में हुई थी। जिसमें छात्रों को सिर्फ सही उत्तर पर चिन्ह लगाकर उत्तर देना था। वहीं टर्म 2 परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव और केस- आधारित प्रश्न पूछे गए थे। बोर्ड ने पहले टर्म के रिजल्ट में केवल स्टूडेंट्स को पास, फेल और ऐसेंशियल रिपीट की जानकारी दी थी। जबकि टर्म 2 की परीक्षा में फाइनल रिजल्ट जारी किया है।

संबंधित खबरें:

CBSE Class 12th Result: कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

SGT यूनिवर्सिटी ने National Education Policy को लेकर की बड़ी पहल, शिक्षा के महत्व को समझाने के लिए आयोजित किया गया दो दिवसीय कार्यक्रम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here