CBSE 10th Class Term 1 Result: Central Board Of Secondary Exam (CBSE) ने 11 मार्च को कक्षा 10वीं के टर्म-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट देर रात को जारी किया गया है। छात्र अपने School Authority द्वारा अपना स्कोर कार्ड ले सकते हैं। School Authority यह रिजल्ट अपने आधिकारिक मेल आईडी के माध्यम से चेक कर के उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE 10th Class Term 1 Result: आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं जारी हुए परिणाम
CBSE 10th Class Term 1 Result: पहले यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। इस बार का रिजल्ट School Authority द्वारा चेक किया जा सकता है। सभी छात्रों को अपने रिजल्ट के लिए अपने स्कूलों से संपर्क करना पड़ेगा।
CBSE 10th Class Term 1 Result: जल्द जारी होगा 12वीं का रिजल्ट
10वीं का रिजल्ट 11 मार्च को देर रात को जारी किया गया है। इसके बाद यह आशंका लगाई जा रही है कि 12वीं का रिजल्ट भी जल्द ही जारी किया जा सकता है। CBSE Board में शामिल हुए सभी छात्र लगातार कई दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से रिजल्ट की मांग कर रहे थे।
26 अप्रैल से शुरू होंगी कक्षा 10वीं के टर्म-2 की परीक्षा
CBSE ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं के टर्म-2 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। CBSE की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक 10वीं कक्षा टर्म-II की बोर्ड परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होंगी। बोर्ड ने जारी किए नोटिस में बताया है कि इस बार परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे होगा।
CBSE Term-II Exam Date Sheet Class 10th
Date | Subject |
26 April, 2022 | Painting And Art |
27 April, 2022 | English (Language And Literature) |
2 May, 2022 | Home Science |
5 May, 2022 | Mathematics Standard / Mathematics Basic |
6 May, 2022 | Third Language |
7 May, 2022 | Sanskrit |
10 May, 2022 | Science |
12 May, 2022 | Third Language |
13 May, 2022 | Element Of Business |
14 May, 2022 | Social Science |
18 May, 2022 | Hindi Course A/ Hindi Course B |
23 May, 2022 | Computer Application |
24 May, 2022 | Information Technology |
संबंधित खबरें: