BSEB Bihar 12th Result: BSEB Board की कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज किसी भी समय जारी किया जा सकता है। यह रिजल्ट बीएसएबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्रों से कहा गया है कि रिजल्ट की अपडेट्स के लिए सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट करते रहें। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्म-तिथि दर्ज करना होगा।

BSEB Bihar 12th Result ऐसे करें चेक
- सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर “Bihar Board Inter Result 2022” के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां मांगी जा रही सभी जानकारियां जैसे अपना रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अंत में इसे चेक करें और आगे के लिए डाउनलोड कर लें।

BSEB Bihar 12th Result: पास होने के लिए अनिवार्य है 33% मार्क्स
BSEB Bihar 12th Result: बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 से 14 फरवरी के बीच ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 13.5 लाख छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। यानी छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग अंक प्राप्त करने होंगे। प्रैक्टिकल परीक्षा में छात्रों को 33% प्राप्त होने के बावजूद थ्योरी में अलग से पासिंग मार्क्स लाने होंगे। यदि कोई छात्र 1 या 2 विषयों में फेल हो जाता है तो उसे Compartment Exam देने का मौका दिया जाएगा।
विस्तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें:
- BSEB Board Exam 2022: छात्रों की आंसर शीट में लिखी हैं अजीबो-गरीब बातें, छात्रा ने अपने शिक्षक के सामने रख दिया शादी का प्रस्ताव
- AP Class 10th Board Exam हो सकता है स्थगित, यहां जानें क्या है इसका कारण