Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया है। वे सभी उम्मीदवार जो राज्य में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
उम्मीदवार यहां रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
- रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपके स्कोर स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे|
- स्कोर जांचें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
बीएसईबी कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। मूल्यांकन प्रक्रिया 1 मार्च से 12 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी। इस साल लगभग 17 लाख उम्मीदवारों ने राज्य में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया है।
यह भी पढ़ें:
- Bihar Board 10th Result 2022 Topper: BSEB 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली Ramayani Roy बनना चाहती हैं पत्रकार, इन्हें मानती है अपना आदर्श
- Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों ने कॉपी में लिखी अजीबो-गरीब बातें, पढ़कर आप भी हो जाएंगे हैरान