Bihar Board 10th Result 2022 Topper: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड BSEB ने बीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। रामायणी रॉय ने बिहार बोर्ड 10वीं में टॉप किया। लगभग 16 लाख छात्रों के लिए बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी। लगभग 13.5 लाख उम्मीदवारों के लिए बीएसईबी 12वीं परिणाम 2022, 16 मार्च को घोषित किया गया था।
राज्य में टॉप करने वाली रामायणी सफल पत्रकार बनना चाहती हैं। रामायणी, जो हो रहा है उसके बजाय जो होना चाहिए उस पर खबर करना चाहती हैं। रवीश कुमार उनके पसंदीदा पत्रकार हैं। रामायणी ने कहा कि रवीश कुमार का लहजा उसे बहुत पसंद है। रामायणी रवीश को टेलीविज़न और यूट्यूब पर देखती-सुनती हैं।

Bihar Board 10th Result 2022 Topper: सैनिक स्कूल टॉपर है Ramayani Roy का भाई
बता दें कि रामायणी औरंगाबाद जिले की रहने वाली है। टॉपर की मां और दादी शिक्षक रही हैं और पिताजी वेटरनरी डॉक्टर हैं तो घर में शुरू से पढ़ाई-लिखाई का माहौल रहा है। बता दें कि रामायणी का छोटा भाई भी सैनिक स्कूल भुवनेश्वर (ओडिशा) का टॉपर है। बताते चलें दें कि बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022 पास प्रतिशत 79.88% है।

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में टॉप 3 स्थानों में 1 लड़का
पटेल हाई स्कूल दाउदनगर, औरंगाबाद की रामायणी रॉय 487/500 अंक के साथ पहली टॉपर हैं। दूसरा टॉपर प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल रजौली, नवादा की सानिया कुमारी और न्यू अपग्रेड हाई स्कूल परसाही लादानिया, मधुबनी के विवेक कुमार ठाकुर ने 486/500 रहे। उत्क्रमित एमएस बाजार वर्मा गोआह, औरंगाबाद की प्रज्ञा कुमारी 485/500 अंक के साथ तीसरी टॉपर रहीं।
संबंधित खबरें…
- Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों ने कॉपी में लिखी अजीबो-गरीब बातें, पढ़कर आप भी हो जाएंगे हैरान
- Bihar Board 10th Result Update: : जानें कब, कहां और कैसे चेक करें BSEB मैट्रिक का रिजल्ट
- MP Board Exam 2022: टेक होम एग्जाम क्या है? जिसके माध्यम से होने जा रहा है Board Exam