AP Class 10th Board Exam: आंध्र प्रदेश में कक्षा 10वीं की परीक्षा को स्थगित करने पर विचार किया जा रहा है। पहले परीक्षा का आयोजन 2 मई को किया जाना था, लेकिन अब आशंका जताई जा रही है कि परीक्षा का आयोजन 9 या 13 मई से किया जाएगा। 14 मार्च को आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों को भी आगे बढ़ा दिया गया है। परीक्षा की तारीखों में यह फेर-बदल JEE Mains 2022 के कारण किया जा रहा है।

AP Class 10th Board Exam: 12वीं की डेटशीट के कारण हो सकता है स्थगित
पहले कक्षा 12वीं की परीक्षा 8 से 28 अप्रैल के बीच आयोजित होनी थी लेकिन स्थगित होने के कारण अब परीक्षा का आयोजन 22 अप्रैल से 12 मई तक किया जाना है। वहीं आंध्र प्रदेश बोर्ड की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार कक्षा 10वीं परीक्षाएं भी इसी दौरान आयोजित होने वाली हैं। लेकिन परेशानी की बात यह है कि दोनों ही परीक्षाओं के लिए परीक्षा केन्द्र लगभग एक है, ऐसे में परीक्षा का संचालन करना काफी मुश्किल हो सकता है। जिसके कारण कक्षा 10वीं की परीक्षा को स्थगित करने का विचार किया जा रहा है।
प्रश्न पत्रों को संभालने में हो सकती है परेशानी
आंध्र प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं एक ही दिन पड़ने के कारण कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। पुलिस स्टेशन में दोनों कक्षाओं के प्रश्न पत्र, आंसर शीट और अन्य परीक्षा सामग्री को संभालने में समस्या होने की संभावना है। साथ ही दोनों केंद्रों पर पुलिस सुरक्षा और स्वास्थ्य कर्मियों की व्यवस्था करना भी थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसी कारण शिक्षा विभाग ने सरकार से कक्षा 10वीं की परीक्षा को एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का प्रस्ताव दिया है। साथ ही सुझाव दिया है कि परीक्षा का आयोजन 9 या 13 मई के बीच आयोजित की जाएं। इस मामले में जल्द ही आधिकारिक समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

12वीं की डेटशीट बदली
कक्षा 12वीं की परीक्षा को JEE Mains 2022 के कारण स्थगित किया जा रहा है। अब AP Board के प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 22 अप्रैल से 11 मई तक जारी रहेंगी। वहीं, AP Board द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 23 अप्रैल से 12 मई तक जारी रहेंगी।
AP Board Inter Time Table 2022 (1st Year)
Exam Dates | Subject Name |
April 22, 2022 | Part-II2nd Language- Paper I |
April 25, 2022 | Part- IEnglish Paper-I |
April 27, 2022 | Part- IIIMathematics paper- I ABotany Paper- ICivics Paper-I |
April 29, 2022 | Mathematics Paper- I BZoology Paper-IHistory Paper-I |
May 2, 2022 | Physics Paper- IEconomics Paper-I |
May 6, 2022 | Chemistry Paper- ICommerce Paper-ISociology Paper-IFine Arts, Music Paper-I |
May 9, 2022 | Public Administrator Paper- ILogic Paper- IBridge Course MathsPaper-I (For B.P.C students) |
May 11, 2022 | Modern Language Paper- IGeography Paper-I |

AP Board Inter Time Table 2022 (2nd Year)
Exam Dates | Subject Name |
April 23, 2022 | Part-II2nd Language- Paper II |
April 26, 2022 | Part- IEnglish Paper-II |
April 28, 2022 | Part- IIIMathematics paper- II ABotany Paper- IICivics Paper-II |
April 30, 2022 | Mathematics Paper- II BZoology Paper-IIHistory Paper-II |
May 5, 2022 | Physics Paper- IIEconomics Paper-II |
May 7, 2022 | Chemistry Paper- IICommerce Paper-IISociology Paper-IIFine Arts, Music Paper-II |
May 10, 2022 | Public Administrator Paper- IILogic Paper- IIBridge Course MathsPaper-II (For B.P.C students) |
May 12, 2022 | Modern Language Paper- II Geography Paper-II |
संबंधित खबरें:
- AP Board Practical Exams 2022 किए गए स्थगित, 23 अप्रैल से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरा शेड्यूल
- CBSE Class 12th Result: 12 वीं कक्षा का रिजल्ट होगा जारी! CBSE ने मामले पर दी सफाई