Fuel Price: देश में सुबह की शुरुआत घरेलू एलपीजी की कीमतों में वृद्धि के साथ हुई। इस खबर से आम आदमी को झटका लगा वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल और डीजल के नए रेट भी जारी हो गए।ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा जारी पेट्रोल-डीजल के नए रेट के मुताबिक लगातार 43 वें दिन भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता और आयातक देश है। अपनी तेल जरूरतों का 85 प्रतिशत आयात करता है और इसलिए आयात समता दरों पर खुदरा ईंधन की कीमतें रखता है।आज भी देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 123.47 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 107.68 रुपये प्रति लीटर, जबकि सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 91.45 रुपये है और डीजल, 85.83 लीटर बिक रहा है।

Fuel Price: जानिये आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल का रेट

शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 105.45 | 96.71 |
नोएडा | 105.68 | 97.21 |
गुरुग्राम | 105.56 | 96.81 |
फरीदाबाद | 105.92 | 97.17 |
मुंबई | 120.51 | 104.77 |
कोलकाता | 115.10 | 99.81 |
चेन्नई | 110.83 | 100.92 |
लखनऊ | 105.23 | 96. 81 |
देहरादून | 103.71 | 97.32 |
(नोट- कीमतें प्रति लीटर में दी गई है)
- Fuel Price: सीएनजी की कीमतें फिर हुई बेकाबू, नई दरें लागू,जानें आपके शहर में क्या है CNG, Petrol और Diesel का Rate?
- Fuel Price Today: Petrol और Diesel के दाम स्थिर, यहां पढ़ें आपके शहर में क्या है Rate?