Fuel Price: आईजीएल यानी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने रविवार को सीएनजी के दामों में बदलाव किया है। नई दरें आज से ही लागू हो गई हैं। बता दें कि आइजीएल ने सीएनजी की कीमतों में इजाफा बीती रात को किया है। जिसके बाद से ही नई कीमतें आज सुबह से ही लागू हो गई हैं।
सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से इजाफा किया गया है। कीमतों में वृद्धि के बाद राजधानी दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत 73.61 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में 1 किलोग्राम सीएनजी की कीमत (CNG Price Hike Today) 76.17 रुपये हो गई है। जबकि दूसरी तरफ पेट्रोल और डीजल के दाम अभी स्थिर बने हुए हैं।

Fuel Price: गुरुग्राम में सीएनजी की कीमत 81.94 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंची

गुरुग्राम में सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी के बाद नई कीमत 81.94 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। बता दें सीएनजी से पहले घरेलू एलपीजी गैस के दामों में इजाफा हुआ था।जिसके बाद से ही घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत राजधानी दिल्ली में 1000 रुपये प्रति सिलेंडर पहुंच गई है।
Fuel Price: हां जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल का दाम

शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 105.45 | 96.71 |
नोएडा | 105.68 | 97.21 |
गुरुग्राम | 105.56 | 96.81 |
फरीदाबाद | 105.92 | 97.17 |
मुंबई | 120.51 | 104.77 |
कोलकाता | 115.10 | 99.81 |
चेन्नई | 110.83 | 100.92 |
लखनऊ | 105.23 | 96. 81 |
देहरादून | 103.71 | 97.32 |
(नोट- कीमतें प्रति लीटर में हैं)
संबंधित खबरें
- Petrol और Diesel के दाम स्थिर, सबसे सस्ता Petrol बिक रहा पोर्ट ब्लेयर में,यहां जानें आपके शहर में क्या है Rate?
- आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है दाम?