दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम है।

इनके साथ ही उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, उदित राज, रागिनी नायक, शशि थरूर, नवजोत सिंह सिद्धू , शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई अन्य नाम इस सूची में शामिल किया गया है जो कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगे।

बता दें दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है। जबकि 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटें मिली थीं। भाजपा ने 3 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल सकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here