भक्त मां की आगमन की खुशी में तैयारियों में जुट गए हैं। घरों की साफ-सफाई कर रहे हैं। क्योंकि 17 अक्टूबर को मां दुर्गा आरहीं हैं। सभी को पता है 9 दिन 9 देवियों का होता है। ऐसे में आप को 9 देवियों के पसंदीदा रंग जरूर जान लेना चाहिए।
- शैलपुत्री
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। पीला रंग शैलपुत्री को भाता है। इसलिए पहले दिन पूजा करने के दौरान आप पीला रंग पहने
- ब्रह्राचारिणी
मां ब्रह्राचारिणी को हरा रंग पसंद हैं। आप दूसरे दिन गाढ़ा हरा रंग पहन सकते हैं। इससे मां की कृपा आप पर बरसेगी।
- चंद्रघंटा
यदि आप मां चंद्रघंटा के भक्त हैं तो उन्हें प्रसंन्न करने के लिए हल्का भूरा रंग का वस्त्र जरूर पहने। चढ़ावा में भी भूरे रंग का वस्त्र ही दे।
- कूष्माण्डा
नवरात्रि के चौथे दिन संतरी रंग पहने ये रंग कूष्माण्डा को भाता है। संतरी रंग रात के समय गरभा खेलते समय खिलेगा।
- स्कंदमाता
स्कंदमाता को सफेद रंग पसंद हैं। भेट चढ़ाते समय सफेद रंग का ही वस्त्र चढ़ाए। मां जीवन में सुख-शांति देगी। इन्हें मोक्ष के द्वारा खोलने वाली माता के नाम से भी जाना जाता है।

- कात्यायनी
कात्यायनी मां की पूजा करते समय लाल रंग का कपड़ा पहने ये रंग मां को भाता है।
- कालरात्री
कालरात्री मां को नीला रंग पसंद हैं। इनकी पूजा नवरात्री के सातवें दिन की जाती है।
- महागौरी
महागौरी मां को गुलाबी रंग पसंद है। इसलिए यदि इन्हें प्रसंन्न करना है तो गुलाबी रंग का ख्याल रखें।
- सिध्दीदात्री
आखिरी दिन मां सिध्दीदात्री का होता है इन्हें बैंगनी रंग भाता है। यदि आप मां को आखरी दिन प्रसंन्न करना चाहते हैं तो इस रंग का रखे ख्याल।