Trade Fair 2022: दिल्ली के प्रगति मैदान में आज यानी सोमवार से 41वें ट्रेड फेयर की शुरुआत होने जा रही है।कोरोना के दो वर्ष बाद 14 नवंबर से शुरू होने जा रहा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2022 कई मायनों में खास होगा। 14 नवंबर से 27 नवंबर तक चलने वाले व्यापार मेले की थीम इस बार ”वोकल फार लोकल, लोकल टू ग्लोबल” रखी गई है। इतना ही नहीं जिस जगह पर मेले का आयोजन किया जाता है। वहां का क्षेत्रफल 1979 के बाद यानी 40 सालों का सबसे ज्यादा रहेगा।इस
भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) ही नहीं, राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के मंत्रालयों द्वारा भी इसके मद्देनजर अपनी- अपनी उपलब्धियों को शो- केस किया जाएगा।ध्यान योग्य है कि केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख मेले में पहली बार भाग ले रहा है। इसके साथ ही देश-विदेश के पवेलियन, स्टाल आदि के लिए करीब 73 हजार वर्ग मीटर का क्षेत्रफल रिजर्व रखा गया है।जबकि पिछले साल 65 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में मेला लगा था। उसमें नेट एरिया 27 हजार वर्ग मीटर था।

Trade Fair 2022: बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र बने Theme States
Trade Fair 2022: व्यापार मेले में बेहद खास होता है पार्टनर स्टेट का दर्जा मिलना। इस बार पार्टनर स्टेट बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र हैं। तीनों राज्यों ने पार्टनर स्टेट बनने के लिए आवेदन किया था। दूसरी तरफ फोकस स्टेट बनने के लिए यूपी और केरल ने आवेदन किया था। उन दोनों को फेयर का फोकस स्टेट बनाया गया है।मेले में
जेएंडके सहित 29 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के आवेदन और औपचारिकताएं को स्वीकृति भी मिल चुकी है। इनमें लद्दाख, हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, एमपी, महाराष्ट्र, पांडिचेरी, असम, तमिलनाडु, उड़ीसा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, कर्नाटक, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम शामिल हैं।
Trade Fair 2022: जानिए कौन से देश लेंगे हिस्सा?
Trade Fair 2022: जानकारी के अनुसार अभी तक आईटीपीओ ने 9 देशों की कंपनियों की मेले में भागीदारी पर मुहर लगाई है। इनमें टर्की, बहरीन, बेलारूस, थाईलैंड, यूके, अफगानिस्तान, यूएई, नेपाल और बांग्लादेश शामिल हैं। अफगानिस्तान को सबसे बड़ा एरिया दिया जा रहा है। अफगानिस्तान की कंपनियों की मांग के अनुसार उन्हें 240 वर्ग मीटर क्षेत्रफल दिया जा रहा है।
Trade Fair 2022: पहली बार दिखेगी लद्दाख की सांस्कृतिक झलक

Trade Fair 2022: मेले का सबसे खास आकर्षण केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख होगा। 31 अक्टूबर 2019 को केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख को मेले में भाग लेने के लिए आईटीपीओ ने इस बार विशेष तौर पर आमंत्रित किया है।उत्तर में काराकोरम पर्वत और दक्षिण में हिमालय पर्वत के बीच स्थित लद्दाख व्यापार मेले में अपनी सांस्कृतिक झलक पेश करेगा।लद्दाख की सांस्कृतिक झलक बेहद खास रहने की संभावना है।
Trade Fair 2022: यहां जानिए व्यापार मेले की टाइमिंग
व्यापार मेले का समय पहले की तरह सुबह 10 बजे से शाम 7:30 बजे तक रहेगा। प्रवेश टिकट शाम 4:30 बजे तक ही मिलेंगे।
Trade Fair 2022: टिकट दर की पूरी जानकारी
दिन | बिजनेस डे | नॉन बिजनेस डे |
वीकेंड और गजेटिड हॉलिडे (वयस्क) | 500 रु. | 150 रु. |
नॉन वीकेंड डे (व्यस्क) | 500 रु. | 80 रु. |
वीकेंड और गजेटिड होलिडे (बच्चा) | 200 रु | 60 रु. |
नॉन वीकेंड डे (बच्चा) | 150 रु. | 40 रु. |
सीजन टिकट सभी पांच बिजनेस डे | 1800 रु. | 1800 रु |
सीजन टिकट सभी नौ नान बिजनेस डे | 1800 रु. | 1800 रु. |
सीजन टिकट सभी 14 दिन के लिए | 2,000 रु. | 2,000 रु. |
(नोट- सीनियर सिटीजन और दिव्यांगों के लिए सभी दिन प्रवेश फ्री है।उन्हें टिकट नहीं खरीदनी पड़ेगी।)
संबंधित खबरें
- Fuel Price: नवंबर का दूसरा सप्ताह शुरू, नहीं बदले Petrol और Diesel के रेट
- Sugar Export: महंगाई नियंत्रित करने को लेकर सरकार का बड़ा कदम, चीनी निर्यात पर रोक बढ़ाने का फैसला