रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Limited) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। पर उनके इस अमीरी के ताज को भारत के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) लेने वाले हैं। गौतम अडानी दौलत के मामले में मुकेश अंबानी के काफी करीब पहुंच गए हैं और उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
गिरता शेयर बना कारण
जाहिर है रिलायंस ग्रुप के शेयरों गिरावट आ रही है। वहीं अडानी ग्रुप के शेयरों में उछाल देखा जा रहा है। यही कारण है कि मुकेश अंबानी अपनी अमीरी का ताज खोने वाले हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स (BloombeBillionaires Index) के अनुसार गुरुवार 25 नवंबर को मुकेश अंबानी की नेटवर्थ घटकर 89.7 अरब डॉलर (करीब 6.68 लाख करोड़ रुपये) रह गई है। दूसरी तरफ गौतम अडानी की संपत्ति बढ़कर 89.1 अरब डॉलर (करीब 6.64 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच गई है। दोनों की संपत्ति के बीच अब बड़ा फासला नहीं है।
दरअसल, मुकेश अंबानी की रिलायंस के स्टॉक में लगातार गिरावट आ रही है। बीते तीन कारोबारी दिन में रिलायंस का शेयर भाव 6 फीसदी तक टूट गया है। मुकेश अंबानी की रिलायंस और सऊदी अरामको के बीच डील कैंसिल होने की वजह से स्टॉक में गिरावट देखने को मिल रही है। अब इस डील पर नए सिरे से मंथन होगा। करीब तीन साल के प्रयास के बाद डील कैंसिल होने से निवेशकों का सेंटिमेंट बिगड़ा है। वहीं, इस दौरान अडानी ग्रुप की लिस्टेड कुछ कंपनियों के शेयर भाव में तेजी आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स ने क्या कहा?
बुधवार को मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1.32 अरब डॉलर (करीब 9,841 करोड़ रुपये) की कमी आई, जबकि गौतम अडानी की संपत्ति में 37.5 करोड़ डॉलर (करीब 2795 करोड़ रुपये की बढ़त हुई है। इसके बावजूद भी मुकेश अंबानी एशिया के पहले और दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्स के पायदान पर हैं। वहीं गौतम अडानी भारत के दूसरे और दुनिया के 13वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
जाहिर है कल कई मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया था कि गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। लेकिन ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स ने साफ कर दिया है कि मुकेश अंबानी ही सबसे आगे हैं।
यह भी पढें:
Climate Summit में बोले मुकेश अंबानी, ग्रीन एनर्जी में 75,000 करोड़ रुपये करेंगे निवेश
इटली में आनंद पीरामल से हुई मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई