Fuel Price:तेल की कीमतों में आ रही गिरावट की खबरों के बावजूद आज यानी बुधवार को भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में भारी कमी के बाद भी घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं दे देखा गया।मालूम हो कि 22 मई को सरकार की तरफ से एक्साइज ड्यूटी घटाई गई थी। इससे देशभर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा करतीं हैं। उसके बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट होते हैं।
Fuel Price: जानिये आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल का रेट ?
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
फरीदाबाद | 97.49 | 90.35 |
मुंबई | 111.35 | 97.28 |
कोलकाता | 106.03 | 97.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
देहरादून | 95.22 | 90.26 |
(नोट- कीमतें प्रति लीटर में दी गईं हैं)