Fuel Price: देश की तेल कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल और डीजल के अपडेट रेट जारी कर दिए।ताजा अपडेट के अनुसार आज भी दामों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।मालूम हो कि 22 मई के बाद से ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 96.72 रुपए प्रति लीटर है।वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल का भाव 106.35 रुपए, कोलकाता में 106.03 रुपए और चेन्नई में 102.63 रुपए है।दिल्ली में 1 लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपए, मुंबई में 94.28 रुपए, कोलकाता में 92.76 रुपए और चेन्नई में 94.24 रुपये है।
जानकारी के अनुसार अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। यह फिलहाल 87.96 डॉलर पर ट्रेंड कर रहा है।दूसरी तरफ डब्ल्यूटीआई क्रूड के प्राइस में भी कमी दर्ज की गई है और यह 79.49 डॉलर पर ट्रेंड कर रहा है।

Fuel Price: जानिये आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल का रेट ?

शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
फरीदाबाद | 97.49 | 90.35 |
मुंबई | 111.35 | 97.28 |
कोलकाता | 106.03 | 97.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
देहरादून | 95.22 | 90.26 |
(नोट- कीमतें प्रति लीटर में दी गईं हैं)
संबंधित खबरें
- Fuel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए Petrol और Diesel के Update Rate, जानिए आपके शहर में क्या है रेट ?
- Fuel Price: कच्चे तेल के दाम घटने के बावजूद, Petrol और Diesel की कीमतें स्थिर