Fuel Price: देशभर में मंगलवार 3 जनवरी को पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट हो गए।पिछले कई माह से अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के भाव में कई बार उतार-चढ़ाव के बावजूद पेट्रोल-डीजल कीमतों पर असर नहीं पड़ा।पिछले 8 माह से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हैं।दूसरी तरफ बात अगर मध्य प्रदेश और राजस्थान की करें तो वहां दिल्ली की तुलना में आज पेट्रोल और डीजल महंगा बिक रहा है।
देश में सबसे ज्यादा वैट राजस्थान में वसूला जा रहा है। डीजल पर 26 फीसदी और पेट्रोल पर 36 फीसदी वैट वसूला जा रहा है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर ही तेल कंपनियां प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के मूल्यों का निर्धारण करती हैं।दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में आज भी वाहन ईंधन किसी प्रकार का फेरबदल नहीं हुआ है।

Fuel Price: यहां जानें अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का Rate
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
फरीदाबाद | 97.49 | 90.35 |
मुंबई | 111.35 | 97.28 |
कोलकाता | 106.03 | 97.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
देहरादून | 95.22 | 90.26 |
(नोट- कीमतें प्रति लीटर में दी गईं हैं)
संबंधित खबरें
- Fuel Price: दिल्ली के मुकाबले इन राज्यों में महंगा बिक रहा Petrol और Diesel, जानिए Update Rate
- Fuel Price : Petrol और Diesel के दाम हुए अपडेट, जानिए आपके शहर में क्या है रेट ?