Fuel Price: तेल कंपनियों ने रोजाना की तरह आज यानी बुधवार की सुबह पेट्रोल और डीजल के रेट जारी कर दिए हैं।पेट्रोल और डीजल की कीमतों कोई बदलाव नहीं किया गया है।इस समय पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल है।जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है।चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।सरकार तेल की कीमतों की रोजाना मूल्य निर्धारण की समीक्षा करने वाली है।
इसी क्रम में वर्ष 2017 से 5 शहरों में दैनिक आधार पर पेट्रोल और डीजल के दामों की समीक्षा करने की व्यवस्था शुरू हुई थी।अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल का रेट निचले स्तर पर है।इसके बावजूद राष्ट्रीय बाजार में इनके कीमतों में कमी नहीं देखी जा रही है। 5 महीने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव दर्ज नहीं किया गया है।
Fuel Price: जानिये आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल का रेट ?
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
फरीदाबाद | 97.49 | 90.35 |
मुंबई | 111.35 | 97.28 |
कोलकाता | 106.03 | 97.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
देहरादून | 95.22 | 90.26 |
(नोट- कीमतें प्रति लीटर में दी गईं हैं)
संबंधित खबरें