Fuel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने रोजाना की तरह आज यानी बुधवार को पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। आज लगातार 75वां दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम में पिछले कई दिनों से लगातार नरमी देखी जा रही है। फिलहाल ब्रेट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है।मालूम हो कि इससे पहले 21 मई को सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती कई गई थी।

Fuel Price: जानिए आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल का रेट?
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
फरीदाबाद | 97.49 | 90.35 |
मुंबई | 111.35 | 97.28 |
कोलकाता | 106.03 | 97.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
देहरादून | 95.22 | 90.26 |
(नोट- कीमतें प्रति लीटर में दी गईं हैं)
संबंधित खबरें
- Fuel Price: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर, जानें क्या है आपके शहर में Update Rate?
- Fuel Price: तेल कंपनियों की मनमानी पर लगेगी लगाम, Petrol का दाम हर दिन तय करने का नियम हो सकता है खत्म