PAN से Aadhar को लिंक करने की समय-सीमा मार्च 2022 तक बढ़ी, इस तरह करें कार्ड को लिंक

0
305
Pan -Aadhar card linking date increased,last date is 31st March 2019
Aadhaar Card

Central Government ने को पैन (PAN) को बायोमेट्रिक आईडी आधार (Aadhar) से जोड़ने की समयसीमा बढ़ा दी है। सरकार ने पैन को आधार से जोड़ने के लिए और छह महीने का वक्त दे दिया है और अब मार्च 2022 तक इसे पूरा किया जा सकता है। पहले इसकी समयसीमा केंद्र सरकार ने इस साल 30 सितंबर की थी।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी की वजह से लोगों को आ रही समस्या को ध्यान में रखते हुए समयसीमा बढ़ा दी गयी है, जिससे अनुपालन में आसानी होगी। आयकर अधिनियम के तहत जुर्माने (Penalty) की कार्यवाही पूरी करने की आखिरी तारीख भी 30 सितंबर, 2021 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2022 कर दी गयी है।

इस तरह PAN को Aadhar से करें लिंक

  • इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in पर ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएं। AAdhar सेक्शन में क्लिक करें।
  • PAN नंबर, Aadhar नंबर और नाम दर्ज करें।
  • Captche भरें।
  • लिंक Aadhar पर क्लिक करें और PAN से आधार की लिंकिंग पूरी हो जाएगी।

क्यों जरूरी है PAN-Aadhar लिंक करना?

बैंक अकाउंट खोलने, बैंक अकाउंट में कैश जमा करने, डीमैट अकाउंट खोलने, अचल संपत्तियों के लेनदेन और प्रतिभूतियों में लेनदेन सहित कई वित्तीय लेनदेन के लिए PAN अनिवार्य है। पैन कार्ड से देश के सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों द्वारा स्वीकृत फोटो आइडेंटिफिकेशन होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here