Bank Holidays: Reserve Bank Of India (RBI) के अनुसार नवंबर, 2022 में बैंक 10 दिन बंद रहने वाले हैं। हालांकि Online Banking का काम जारी रहेगा। इस सूची के आधार पर हम बैंकों से जुड़े अपने निजी कामों के लिए भी तैयार रहते हैं। यदि आपको आने वाले दिनों में बैंक में कुछ काम है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। महीने के दूसरे शनिवार को तो हमेशा से ही बंद रहते हैं लेकिन उसके अलावा किन-किन दिनों पर किन राज्यों में अवकाश रहेगा इसकी जानकारी आपको इस खबर में मिल जाएगी।

Bank Holidays: यहां देखें आखिर किन दिनों बंद रहेगा बैंक
तारीख | दिन | अवकाश |
1 नवंबर | मंगलवार | कन्नड़ राज्योत्सव/कुट |
6 नवंबर | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी |
8 नवंबर | मंगलवार | गुरु नानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा |
11 नवंबर | शुक्रवार | कनकदास जयंती/वांगला महोत्सव |
12 नवंबर | शनिवार | साप्ताहिक दूसरा शनिवार |
13 नवंबर | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी |
20 नवंबर | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी |
23 नवंबर | बुधवार | सेंग कुत्सनेम |
26 नवंबर | शनिवार | चौथा शनिवार |
27 नवंबर | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी |
Bank Holidays: Reserve Bank Of India (RBI) के दिशानिर्देशों के अनुसार, भारत में Public Sector, Private Sector, Foreign Banks, Cooperative Banks और Regional Banks इन तारीखों पर बंद रहेंगे। RBI के द्वारा Negotiable Instruments Act Holiday, Real Time Gross Settlement Holiday और Accounts Closing Day कैटेगरियों के तहत बंक बंद किए जाते हैं।

सभी राज्यों के लिए Bank Holidays अलग-अलग होते हैं लेकिन कुछ ऐसे दिन होते हैं जब पूरे भारत के बैंक बंद रहते हैं। इसमें Republic Day (26 January), Independence Day (15 August), Gandhi Jayanti (2 October), Christmas Day (25 December) शामिल है।
संबंधित खबरें: