Ayushman Khurana का आज है 37वां जन्मदिन, ये हैं उनकी 10 बेहतरीन फिल्में

0
304
ayushman
ayushmann khurrana birthday

Ayushman Khurana का आज जन्मदिन है। उनकी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है और वे काफी प्रतिभाशाली हैं। आयुष्मान ने 2012 में विक्की डोनर (Vicky Donor)के साथ बॉलीवुड में प्रवेश किया था। अभिनय के साथ ही उन्हें गायन भी बेहद पसंद है। अब नौ साल बाद आयुष्मान हिंदी फिल्म उद्योग में सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं। अलग तरह की फिल्मों में काम कर के अभिनेता ने अलग पहचान बनाई है।

उनके जन्मदिन पर उनकी 10 सर्वश्रेष्ठ फिल्मों पर एक नज़र डालते हैं और आपको बताते हैं कि वे फिल्में क्यों देखनी चाहिए…

https://www.instagram.com/p/CTyCqhoIIZ9/

Vicky Donor
ये उनकी पहली फिल्म है, जिसमें वे स्पर्म डोनर की भूमिका में हैं। ये फिल्म काफी अलग जॉनर पर बनी थी और काफी पसंद की गई।

Andha Dhun
इस फिल्म में आयुष्मान एक संगीतकार और एक नेत्रहीन पियानोवादक की रोल में थे। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी।

Dum Laga Ke Haisha
फिल्म में भूमि पेडनेकर एक अधिक वजन वाली महिला की भूमिका थीं, जो आयुष्मान खुराना की पत्नी थी। ये फिल्म भी काफी पसंद की गई।

badhai ho
बधाई हो प्यार, स्वीकृति और परिवार की एक मार्मिक कहानी है। फिल्म में आयुष्मान खुराना एक 25 वर्षीय बेटे की भूमिका में दिखे, जिसमें उनके माता-पिता एक बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।

Shubh Mangal Saavdhan
विक्की डोनर की तरह आयुष्मान खुराना ने इसमें भी अलग विषय चुना, इसे एक मनोरंजक स्पिन दिया। फिल्म में उन्हें मुदित शर्मा के रूप में दिखाया गया है, जो अपनी शादी के दोष से जूझता है।

Article 15
फिल्म में आयुष्मान खुराना ने अयान रंजन की भूमिका निभाई है, जो एक पुलिस अधिकारी है जो जाति-आधारित उत्पीड़न और एक ऐसी व्यवस्था से लड़ रहा है, जिसका वह खुद हिस्सा है।

Shubh Mangal Zyada Saavdhan
फिल्म दो पुरुषों की प्रेम कहानी पर केंद्रित है जो एक ऐसे समाज में खुद को स्वीकार करने के लिए लड़ रहे हैं जो उन्हें स्वीकार नहीं करता।

Bala
बाला में आयुष्मान खुराना ने एक गंजे युवक की भूमिका निभाई है, जिसकी शादी गंजेपन के कारण टूट जाती है।

Dream Girl
यह फिल्म उनकी मनोरंजक फिल्मों में से एक है, जिसमें आयुष्मान खुराना को एक ऐसे पुरुष के रूप में दिखाया गया है, जिसकी महिला जैसी आवाज निकालने के कारण नौकरी मिलती है।

https://www.instagram.com/p/CTwqsHRIIEL/

Meri Pyari Bindu
कोलकाता, बेंगलुरु और मुंबई में इस फिल्म को शूट किया गया है। इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा हैं, यह फिल्म दो दोस्तों पर बनी हैं।

ये भी पढ़े

Parineeti Chopra के पास है जूतों का सुंदर कलेक्शन, Sania Mirza ने कमेंट किया Jealous

क्या Vicky Kaushal और Katrina Kaif की हो गई है सगाई, जानिए उनके परिवार ने क्या कहा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here