अभनेत्री सायरा बानो (Saira Banu) की तबीयत अचानक खराब हो गई है। इसके बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल (Hinduja Hospital) में भर्ती कराया गया। सांस लेने में दिक्कत के बाद सायरा बानो को ICU में शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि जब से अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का निधन हुआ है तब से सायरा बानो (Saira Banu) की तबीयत ठीक नहीं रहती है।

Saira Banu तीन दिन पहले Hinduja Hospital में भर्ती हुईं

बता दें कि दिवगंत दिलीप कुमार की पत्नी अभिनेत्री सायरा बानो की तबीयत खराब होने पर उन्हें तीन दिन पहले मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेत्री को ब्लड प्रेशर और शुगर का स्तर बढ़ने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज आचानक अभिनेत्री को सांस लेने में दिक्कत होने पर आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। 77 साल की सायरा बानो फिलहाल आईसीयू में हैं।

बीती 7 जुलाई को दिलीप कुमार का निधन हुआ था। मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में ही 98 साल के दिलीप कुमार ने आखिरी सांस ली थी। दिलीप कुनार के साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो उनकी आखिरी सांस तक साथ रहीं। सायरा दिलीप कुमार का खास ख्याल रख रही थीं और फैंस से लगातार दुआ करने की अपील भी कर रही थीं। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि सायरा बानो दिलीप साहब से 22 साल छोटी हैं। एक इंटरव्यू में सायरा बानो ने बताया था कि वह 12 साल की उम्र से ही सायरा दिलीप कुमार से प्यार करने लगी थीं।

जब यह बात दिलीप साहब को पता चली तो वह उस समय 44 साल के थे। साल 1966 में सायरा और दिलीप की शादी खूब धूमधाम से हुई। 1961 में फिल्म ‘जंगली’ से शम्मी कपूर के साथ अपना करियर शुरू किया था। बता दें, साल 1963 से लेकर 1969 के दौरान सायरा हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस में शुमार थीं। सायरा इस दौरान तीसरी सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली अभिनेत्रियों की सूची में शामिल थीं। साल 1971 से लेकर 1976 तक उनका नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर था।