Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 53वें दिन की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरूआत आज सुबह 7 बजे से हो गई है। राहुल गांधी की यात्रा इन दिनों तेलंगाना में चल रही है। आज रविवार को यात्रा की शुरुआत तेलंगाना के गोलापल्ली जिले से की गई। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा में राहुल गांधी 20 से 25 किलोमीटर की रोजाना यात्रा कर रहे हैं। आज की यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसे देखकर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। राहुल गांधी वीडियो में बच्चों के साथ रेस लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
Bharat Jodo Yatra: बच्चों के साथ रेस लगा रहे राहुल गांधी
वीडियो में आप देखेंगे कि पहले राहुल गांधी बच्चों के साथ कुछ बातचीत कर रहे हैं। इसके बार राहुल गांधी अचानक भागने लगते हैं। जैसे ही राहुल गांधी भागते हैं उनके पीछे- पीछे बच्चे भी भागने लगते हैं। साथ ही यात्रा में मौजूद लोग और सुरक्षा कर्मी भी उनके पीछे भागने लगते हैं। इस वीडियो को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है।
भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी की ऐसी कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आती रहती है। जिसमें वह लोगों के साथ उनके कार्यक्रम में भी शामिल होते नजर आते हैं। इससे पहले राहुल गांधी की 29 अक्टूबर को महबूबनगर जिले से आदिवासी कलाकारों के एक समूह के साथ हाथ मिलाते हुए देखा गया था। राहुल गांधी उनके समूह के साथ सींग वाली आदिवासी टोपी पहने, पारंपरिक डांस करते हुए भी दिखाई दिए थे। वहीं बीच में राहिल की भारत जोड़ो यात्रा पर ब्रेक लगाया गया था। दरअसल राहिल गांधी को कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ताजपोशी के लिए दिल्ली जाना पड़ा था। इसके बाद 27 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरु हो गई थी।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस दोबारा से पार्टी में मजबूती के लिए और लोगों के बीच अपनी पहुंच बनाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा निकाली गई है। 3,570 किलोमीटर की यह यात्रा 150 दिनों तक चलने वाली है। राहुल गांधी को इस यात्रा में भारी जनसमर्थन मिल रहा है।
संबंधित खबरें:
- राहुल गांधी के नेतृत्व में आज तेलंगाना से फिर शुरु हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’, 16 दिनों का है शेड्यूल
- Bharat Jodo Yatra का आज 45वां दिन, जानें अभी और कितने किलोमीटर की दूरी राहुल गांधी को करनी है तय…