Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में पहुंच चुकी है। यह यात्रा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक होने वाली है। अभी यह यात्रा हरियाणा के अंबाला में है। आज यात्रा की शुरुआत में राहुल गांधी के साथ हरियाणा के कई बड़े कांग्रेसी नेता भी दिखे। इसके अलावा इसमें महिला और किसानों की अच्छी भीड़ देखने को मिली। वहीं, कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से हरियाणा में सोमवार की यात्रा को लेकर कहा “आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा में महिला शक्ति की धाक रही। ये यात्रा समानता, सशक्तिकरण की परिचायक बन रही है।”

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने की किसानों से चर्चा
मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान हरियाणा के किसान नेताओं के साथ किसानों से भी मुलाकात की। वे किसान नेता राकेश टिकैट से भी मिले। इस दौरान उन्होंने राकेश टिकैट की मौजूदगी में किसानों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं पर भी चर्चा की। मौके पर कई किसान मौजूद थे।
वहीं, कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा “हरियाणा की पहचान, खेत-खलिहान और किसान। किसानों से किया हर वादा निभाने के लिए, उन्हें उनकी मेहनत का फल और आत्मसम्मान लौटाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा जारी है।” इन तस्वीरों में राहुल गांधी अपने हाथ में हल लिए हुए दिखे।
एक नजर में भारत जोड़ो यात्रा
मालूम हो कि तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई थी। इस यात्रा को कुल 3570 किलोमीटर की दूरी को तय कर कश्मीर पहुंचना है। यह यात्रा अपने इस अवधि में कुल 12 राज्यों से होकर गुजरने वाली है। अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा ने अपने कुल 115 दिन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही यह कुल 52 जिलों और 10 राज्यों को कवर कर चुकी है। अभी यह यात्रा हरियाणा के अंबाला में है। इसके अलावा इसे अभी कुल 208 किलोमीटर की दूरी को पूरा करना है।
यह भी पढ़ेंः
तमिलनाडु के राज्यपाल ने विधानसभा सत्र से किया वॉकआउट, जानें क्या है पूरा मामला…