Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कोच्चि से अपने 14वें दिन भारत जोड़ी यात्रा शुरू की। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी शामिल हुए। कांग्रेस ने इस यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से की थी। ये यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही है। कांग्रेस की इस यात्रा को 14 दिन बीत चुके हैं। पार्टी इस यात्रा के दौरान देशभर के जमीनी स्तर के लोगों के साथ संवाद करने की कोशिश में लगी है।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के तीन जिलों से होकर जाएगी। इस दौरान राहुल गांधी के साथ सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य यात्री भी जुड़ सकते हैं।
Bharat Jodo Yatra: प्रियंका गांधी भी हो सकती हैं शामिल
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में लाखों लोगों के जुटने पर राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारी संख्या में लोगों के जुटने पर आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि जो लोग उनकी यात्रा में शामिल हो रहे हैं वो समझते हैं कि देश का भविष्य खतरे में हैं। भारत जोड़ो यात्रा से समय-समय पर स्थानीय नेताओं के साथ कांग्रेस के बड़े नेता जुड़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस यात्रा में शामिल होंगी। वह जल्द ही इस यात्रा में भाई राहुल गांधी के साथ नजर आ सकती हैं।

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का 13वां दिन
बता दें कि कांग्रेस द्वारा शुरू की गयी ये भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को शुरू की गयी थी। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 150 दिनों में पूरी होगी और इसके तहत 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। पदयात्रा का समापन जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में होगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है, जो देश के 12 राज्यों से होकर गुजरेगी।
संबंधित खबरें:
- नन्ही बच्ची को सैंडल पहनने में मदद करते नजर आए राहुल गांधी, Bharat Jodo Yatra का VIDEO वायरल
- Bharat Jodo Yatra के लिए केवल 500 रुपया दिया चंदा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर दी पिटाई