NATO: फिनलैंड-स्वीडन NATO में होंगे शामिल, रूस की टेंशन और ज्यादा बढ़ी

NATO: नाटो में शामिल होने को लेकर रूस फ‍िनलैंड को पहले ही आगाह कर चुका है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फिनलैंड को नाटो में नहीं जाने को कहा है।

0
207

NATO: नाटो में शामिल होने को लेकर रूस फ‍िनलैंड को पहले ही आगाह कर चुका है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फिनलैंड को नाटो में नहीं जाने को कहा है। उनका कहना है कि फिनलैंड का नाटो में शामिल होने का फैसला गलत है। फ‍िनलैंड के इस कदम से रूस के साथ उसके द्विपक्षीय संबंधों में नुकसान होगा। तो वहीं दूसरी ओर नाटो ने स्पष्ट कर दिया है कि सैन्य संगठन में शामिल होने के लिए अगर फिनलैंड और स्वीडन आवेदन करते हैं तो उन्हें संक्षिप्त और तेज प्रक्रिया के तहत सदस्यता दी जाएगी। इसकी जानकारी रविवार को नाटो के महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने संगठन के 30 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बर्लिन में हुई बैठक में दी। रविवार को ही हेलसिंकी में फिनलैंड के राष्ट्रपति साउली निनिस्तो ने साफ कर दिया कि उनका देश बहुत जल्द नाटो की सदस्यता के लिए आवेदन करेगा। स्वीडन की सरकार के संकेत के बाद वहां के सत्तारूढ़ दल ने नाटो में शामिल होने की पैरवी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here