यूपी के बागपत में प्रधान की ओर से महिला के साथ की गई मार-पिटाई के मामले में एपीएन की खबर का असर देखने को मिला है। खबर को एपीएन द्वारा वायरल करने पर पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया और कार्रवाई की।

क्या था पूरा मामला-

गौरतलब है कि यूपी के बागपत में सीआईएसएफ की महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ क्षेत्र के प्रधान और उसके बेटे ने छेड़छाड़ की थी। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो महिला समेत उसके परिवार के साथ दबंगई दिखाते हुए प्रधान और उसका बेटा मार-पिटाई पर उतर आए। दरअसल महिला अपना घर बनवा रही है तो उसके लिए आया सामान उसने सड़क के किनारे रखा था, लेकिन यह बात प्रधान और उसके बेटे को पसंद नहीं आई। उनका पारा इतना चढ़ गया कि दोनों महिला के घर तक पहुंच गए और गाली-गलौच पर उतर आए। विरोध करने पर परिवार के साथ मार-पीट भी की। महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से की थी और सुरक्षा की गुहार लगाई थी। पुलिस ने मामला तो दर्ज किया मगर कार्रवाई नहीं की थी। इसी घटना के दौरान एक शख्स ने आरोपियों के गुनाह को सबूत के तौर पर कैमरे में कैद कर लिया था।

इसी वीडियो को एपीएन ने अपने चैनल पर दिखाया और महिला की गुहार को पुलिस तक पहुंचाया। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया, और न सिर्फ पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई बल्कि एसपी के आदेश पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और पुलिस अन्य दो आरोपियों की छानबीन में जुट गई।

[vc_video link=”https://www.youtube.com/watch?v=943wk5o0cC8″]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here