Diwali 2021: दक्षिण भारत में आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के क्षेत्र आते हैं। दक्षिण भारत में त्योहारों को मनाने की अपनी परंपरा और संस्कृति है जो सदियों से चली आ रही है और इस परंपरा को पुरानी पीढ़ी के साथ साथ नयी पीढ़ी भी संजोये हुये है। यहां दीपावली से ज्यादा नरक चतुर्दशी का विशेष महत्व है जो दीवाली से 1 दिन पूर्व मनाया जाता है ,दक्षिण भारत में मात्र 2 दिन का उत्सव होता है। इस दिन दीपक जलाने, रंगोली बनाने और नरक चतुर्दशी पर स्नान करने की परंपरा है।
Diwali 2021: दीवाली कब है? जानिए मां लक्ष्मी का पूजा मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व के बारे में