Aditya-L1: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद अब सूर्य का अध्ययन करने को तैयार है। इसरो चीफ एस सोमनाथ पहले ही इसे लेकर जानकारी दे चुके थे, जिसपर अब इसरो ने सूर्य मिशन को लेकर बड़ा एलान कर दिया है।
Aditya-L1: इस दिन लॉन्च होगा मिशन
Aditya L1 मिशन की लॉन्चिंग की तारीख का एलान करते हुए इसरो ने एक्स पर पोस्ट किया कि 2 सितंबर को सुबह 11:50 बजे मिशन लॉन्च होगा। इसरो ने बताया कि श्रीहरिकोटा से सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली सैटेलाइट आदित्य-एल1 लॉन्च होगी। बता दें, सूर्य का अध्ययन करने वाली ये पहली भारतीय सैटेलाइट होगी।
यह भी पढ़ें: