Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के गंगापुर सिटी में आयोजित सहकार किसान सम्मेलन से प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। इफ्को की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में शाह ने लोगों से कहा कि आप 2024 में मोदी जी को पीएम बनाना चाहते हैं या नहीं?
अपने संबोधन के दौरान गृहमंत्री ने जनता को आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से केन्द्र में मोदी सरकार बनाने का संकल्प दिलवाया। वहीं इससे पहले राजस्थान में 2023 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में गहलोत सरकार का तख्ता पलटकर बीजेपी की सरकार बनाने का आह्वान किया। शाह ने इस दौरान गहलोत सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए।
Amit Shah: “लाल डायरी में करोड़ों के भ्रष्टाचार का ब्यौरा”
गृह मंत्री ने किसानों से कहा कि राजस्थान में बिजली नहीं मिलती है। इसके साथ ही अशोक गहलोत सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि घर में कोई भी डायरी हो, मगर उसका रंग लाल मत रखना, गहलोत जी नाराज हो जाएंगे। लाल डायरी के बारे में उन्होंने कहा, “आजकल राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत लाल डायरी से बहुत डरते हैं, लेकिन वह क्यों डरते हैं? लाल डायरी के अंदर काले कारनामे छुपे हुए हैं। लाल डायरी में करोड़ों के भ्रष्टाचार का ब्यौरा है।
Amit Shah: पीएम मोदी ने हमारे अंतरिक्ष मिशन को नई गति और ऊर्जा दी है
शाह ने चन्द्रयान-3 की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने हमारे अंतरिक्ष मिशन को नई गति और ऊर्जा दी है। आज चांद के दक्षिण ध्रुव पर पहले पहुंचने वाला देश हमारा भारत बना. यह गौरव का विषय है। शाह ने इस दौरान सहकारिता के क्षेत्र और किसानों के लिए मोदी सरकार के किए गए कार्यों का उल्लेख भी किया। सम्मेलन को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी संबोधित किया।
यह भी पढ़ें: