Prigozhin: प्रिगोझिन ने जून में किया पुतिन के खिलाफ विद्रोह प्रिगोझिन (Prigozhin) ने जून में पुतिन के खिलाफ विद्रोह कर दिया था, जो बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के हस्तक्षेप के बाद खत्म हो गया था। उसके बाद से प्रिगोझिन कहीं दिखाई नहीं दिया। ऐसा माना गया कि पुतिन से गद्दारी के कारण उसको मार दिया गया। हालांकि, अब वीडियो सामने आने के बाद इन अफवाहों और अटकलों पर भी विराम लग गया।

Prigozhin: वीडियो में क्या कह रहा है प्रिगोझिन?
Prigozhin: वैगनर से जुड़े टेलीग्राम चैनलों पर पोस्ट किए गए वीडियो में प्रिगोझिन एक रेगिस्तानी इलाके में सैन्य वर्दी पहने और बंदूक लिए हुए नजर आ रहा है। उसके पीछे ट्रक में हथियारबंद लड़ाके भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में प्रिगोझिन को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह अफ्रीका में उसके लड़ाके खनिजों की खोज के साथ-साथ इस्लामी आतंकवादियों और अन्य अपराधियों से लड़ रहे हैं।
प्रिगोझिन कहता है, कि हम रूस को पूरी दुनिया में शक्तिशाली बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।यहां इस समय तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। हम अफ्रीकी लोगों के लिए इस्लामिक स्टेट अल कायदा और अन्य डाकुओं के लिए जीवन को एक बुरा सपना बना रहे हैं। वैगनर समूह लोगों को भर्ती कर रहा है। समूह निर्धारित कार्यों को पूरा करना जारी रखेगा।उम्मीद है कि हम सफल होंगे।
बीते जुलाई माह में ही वैगनर प्रमुख की सेंट पीटर्सबर्ग में रूस-अफ्रीका शिखर सम्मेलन के मौके पर एक अफ्रीकी गणमान्य व्यक्ति से मिलते हुए तस्वीर सामने आई थी। रूसी मीडिया के अनुसार, यह तस्वीर सेंट पीटर्सबर्ग के ट्रेज़िनी पैलेस होटल में ली गई थी, जहां उन्होंने परिसर में एक कार्यालय बना रखा है।
Prigozhin: जानिए वैगनर ग्रुप के बारे में यहां

Prigozhin: दरअसल वैगनर ग्रुप को रूस की प्राइवेट आर्मी कहा जाता है। इसे रूस से फंडिंग मिलती है।यह रूस के लिए यूक्रेन से भी लड़ाई कर रहा है। वैगनर समूह के लड़ाके माली, मध्य अफ़्रीकी गणराज्य (सीएआर), सूडान, लीबिया, मोज़ाम्बिक, यूक्रेन और सीरिया सहित कई देशों में छिपे हुए हैं।
संबंधित खबरें
- फेल हुआ रूस का मून मिशन, चांद पर क्रैश हुआ लूना-25 अंतरिक्ष यान
- Pakistan News: आम चुनाव से पूर्व नवाज शरीफ की होगी पाकिस्तान में वापसी, तारीख का खुलासा नहीं