आज से नवरात्रि की शुरूआत हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन त्यौहार में माँ के भक्त उन्हें प्रसन्न करने और उनका आर्शीवाद प्राप्त करने के लिए व्रत रखते हैं। ऐसी खबरें सामने आ रही है कि कांग्रेस (Congress) महासचिव Priyanka Gandhi भी इस बार नवरात्रि (Navratri) के व्रत रखेंगी। हांलाकि इस बारे में प्रियंका गांधी ने कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वो 9 दिन उपवास रहेंगी या फलहार करेंगी।
आज शारदीय नवरात्रि की शुरूआत पर कांग्रेस महासचिव ने Twitter पर Tweet करके पावन त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने माता के महा मंत्र की देवी सुक्त ” या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता । नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।। ” भी पोस्ट की।
राहुल गांधी ने भी दी शुभकामनाएं
कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड लोकसभा सीट से सांसद राहुल गांधी ने शारदीय नवरात्रि पावन त्यौहार की शुभकामनाएं दी। उन्होंने Tweet कर लिखा कि आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज से नवरात्रि की शुरुआत
आज से शारदीय नवरात्रि का शुभ पर्व शुरू हो रहा है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष के नवरात्रि के 9 दिनों के व्रत का विशेष महत्व होता है। कुछ लोग पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हैं। जबकि कई लोग पूरे 9 दिन व्रत रखते हैं। इस साल दो तिथियां एक साथ पड़ने की वजह से नवरात्रि आठ दिन मनाई जाएगी। मां दुर्गा का यह पवित्र पर्व 14 अक्टूबर को महानवमी को समाप्त होगा। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन कलश की स्थापना की जाएगी। नवरात्रि में कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है।
यह भी पढ़ें:
दूर्गापूजा विशेष-नवरात्रि में रख रहे हैं व्रत तो जाने ये अहम बातें
Navratri 2021 : नवरात्री की हुई शुरुआत, आज मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की हो रही है पूजा