Monsoon in HP: मानसून का कहर हिमाचल प्रदेश में लगातार जारी है। सोमवार की सुबह यहां बड़ा हादसा हो गया।हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सुबह 7:02 पर समरहिल स्थित शिव मंदिर भूस्खलन की चपेट में आ गया।सावन का आखिरी सोमवार होने की वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा कर रहे थे, अचानक तभी भूस्खलन हुआ और मंदिर बह गया। जानकारी के मुताबिक, इस भूस्खलन की चपेट में 20 से ज्यादा भक्त आ गए। जिनके रेस्क्यू करने का काम जारी है।

Monsoon in HP: लाल कोठी में ढह गए कच्चे मकान
Monsoon in HP: यहां के फागली वार्ड स्थित लाल कोठी में भी भूस्खलन की वजह से 15 कच्चे बह गए।यहां भी 30 से ज्यादा लोगों के दबे होने की संभावना है। इस मौके पर आईटीबीपी के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। शहर भर में स्थिति बेहद खराब है। लगातार हो रही बारिश ने सरकार और प्रशासन की परेशानी बढ़ा दी है।
Monsoon in HP: जनजीवन अस्त-व्यस्त
Monsoon in HP: मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के ताजा अपडेट में प्रदेशभर के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में लगातार जारी बारिश की वजह से राजधानी शिमला में सड़कें बंद हैं। घरों में न तो बिजली है और न ही पानी। लगातार हो रही बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। इसके साथ ही गैर जरूरी होने पर यात्रा न करने के लिए कहा गया है। शिमला आने वाली सभी सड़कें बंद हैं।यहां की सभी सड़कें बंद हैं।
सीएम ने जताया शोक
इस हादसे पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोक जताया। एक ट्वीट में सीएम ने कहा- शिमला से दुखद खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के कारण समर हिल में “शिव मंदिर” ढह गया। अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं। स्थानीय प्रशासन उन लोगों को बचाने के लिए मलबे को हटाने के लिए तत्परता से काम कर रहा है जो अभी भी फंसे हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
- Palwal Mahapanchayat: नूंह हिंसा के विरोध में पलवल में महापंचायत, भड़काऊ बयानबाजी पर पूरी तरह से रोक
- UP News: सीएम योगी के हमशक्ल सुरेश ठाकुर की मौत, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लगाई न्याय की गुहार