Sweden: स्वीडन में बकरीद के मौके पर कुरान जलाने जाने की घटना के बाद से इस्लामिक देशों की तरफ से तीव्र प्रतिक्रिया सामने आई। स्वीडन में बुधवार को स्टॉकहोम सेंट्रल मस्जिद के सामने 37 साल के एक शख्स ने कुरान को फाड़कर उसमें आग लगा दी।जानकारी के अनुसार उक्त शख्स ने यह काम करीब 200 लोगों की उपस्थिति में किया, जोकि कुरान जलाए जाने का समर्थन कर रहे थे।
मस्जिद के सामने कुरान जलाए जाने की घटना पर सऊदी अरब, तुर्की, मोरक्को जैसे कई मुस्लिम देशों के साथ ही मुस्लिम वर्ल्ड लीग ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है।
Sweden: सऊदी अरब ने जताई कड़ी आपत्ति
Sweden:इस्लामिक देश सऊदी अरब ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है।सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस तरह के घृणित कृत्य को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे कृत्य ही स्पष्ट रूप से नफरत और नस्लवाद को उकसाते हैं।ऐसे कृत्य नागरिक और देश के बीच के संबंधों में पारस्परिक सम्मान को भी कम करते हैं।
Sweden: कड़ी आलोचना
Sweden: तुर्की ने कुरान जलाए जाने को जघन्य कृत्य करार देते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है।विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर इस तरह के इस्लाम विरोधी कृत्यों को अंजाम देने की अनुमति देना अस्वीकार्य है।
तुर्की सरकार के संचार निदेशक फहार्टिन अल्तुन ने एक ट्वीट में कहा, ‘हम इस्लामोफोबिया को बढ़ावा देने और यूरोपीय अधिकारियों, विशेष रूप से स्वीडन अधिकारियों की तरफ से हमारे धर्म के प्रति नफरत की लगातार हो रही घटनाओं से थक गए हैं। ‘जो लोग नाटो में हमारे सहयोगी बनना चाहते हैं, वे इस्लामोफोबिक आतंकवादियों के इस तरह के विनाशकारी कृत्य को बर्दाश्त नहीं कर सकते।
Sweden: मोरक्को ने स्वीडन से अपने राजदूत को अनिश्चितकाल के बुलाया
कुरान जलाए जाने की घटना के विरोध में मोरक्को ने स्वीडन से अपने राजदूत को अनिश्चितकाल के लिए वापस बुला लिया है।मोरक्को के विदेश मंत्रालय ने स्वीडन के राजनयिक को भी समन जारी किया।
मुस्लिम वर्ल्ड लीग ने एक बयान जारी कर घटना की कड़ी निंदा की।लीग के महासचिव शेख मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-ईसान ने कहा है कि यह जघन्य कृत्य मुस्लिमों की भावनाओं को भड़काने वाला है।
संबंधित खबरें