‘गूगल ब्वॉय’ के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर कौटिल्य पंडित बीमार हैं। कौटिल्य को सीने में तकलीफ के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी छाती में इन्फेक्शन है। कौटिल्य वही बच्चा है जिसने महज 5 साल की उम्र में दुनिया के सबसे कठिन सवालों का जवाब देकर सबको चौंका दिया था।
कौटिल्य को यह समस्या काफी दिनों से थी जिसके बाद उसे कई अस्पतालों में दिखाया गया। इलाज़ के बावजूद कौटिल्य को बीमारी से राहत नही मिली। अंततः उसे खेत्रपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया यहाँ के डॉक्टरों के देख रेख में उसकी तबियत में काफी सुधार है लेकिन इलाज अभी लम्बा चलने की बात डॉक्टरों ने कही है। फ़िलहाल उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कौटिल्य अब अपने घर में है। उसे जाने वाले लोग उसके जल्दी स्वास्थ होने की कामना करने के साथ मिलने भी आ रहे है।
9 साल के हो चुके कौटिल्य हरियाणा के करनाल जिले का निवासी है। उसका परिवार मध्यमवर्गीय है। कौटिल्य के दादा और पिता शिक्षक हैं। कौटिल्य ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का लोहा मनवाते ऐसे सभी सवालों का जवाब दे दिया जो आमतौर बड़े से बड़े जानकार भी आसानी से नहीं बता पाते हैं। कौटिल्य को दुनिया के हर देश के भूगोल से इतिहास तक और आय से लेकर बड़ी हस्तियों के नाम तक याद हैं। कौटिल्य कई टीवी चैनलों के साथ कौन बनेगा करोड़पति शो में भी शामिल हो चुका है।
इस विलक्षण प्रतिभा के बालक पर वैज्ञानिकों के परीक्षण में इसके आईक्यू के 130 होने का अनुमान है जो महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइन्स्टीन से थोड़ी कम है। अल्बर्ट का आईक्यू 160 से 190 के बीच था। कौटिल्य अपने दादा जयकृष्ण शर्मा के सानिध्य में अपनी जिज्ञासाओं को शांत करता है। पढाई से लेकर घूमने तक और बाकी सवालों के जवाब तलाशने के लिए वह दादा से चर्चा करता है। कौटिल्य जो भी सुनता है वह उसे याद रहता है।