World Milk Day 2023: वर्ल्ड मिल्क डे हर साल 1 जून को मनाया जाता है। यह वैश्विक भोजन के रूप में दूध के महत्व को पहचानने के लिए संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा स्थापित किया गया था। क्या आपको पता है गाय अथवा भैंस के अलावा भी कुछ ऐसे मिल्क ऑप्शन्स है जो पोषक तत्वों से भरपूर हैं।
World Milk Day 2023: इस तरह के दूध को करें डाइट में शामिल
World Milk Day 2023: इस लिस्ट में लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है ओट्स मिल्क का जिसे हिंदी में जई के नाम से जाना जाता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ओट मिल्क में कुछ घुलने वाले फाइबर पाए जाते हैं जिसकी वजह से वह थोड़ा क्रीमी होता है। ये फाइबर पानी को सोखता है और डाइजिशन के दौरान यह एक जेल में बदल जाता है। इसे पीने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। क्योंकि इसे पीने से पाचंन क्रिया धीमी हो जाती है। इसके अलावा ओट मिल्क बल्ड शुगर लेवल को स्थिर करने में भी मदद करता है।
नारियाल का दूध शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे नारियल के सफेद गूदे से निकाला जाता है। यह स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहद अच्छा होता है। यह दूध के साथ आसानी से रिप्लेस किया जा सकता है। इसमें कैलोरी और कार्ब्स कम होता जिसकी वजह से यह दूध से भी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें फैट की मात्रा अधिक होती है।
सोया प्रोटीन का एक बेहतरीन स्त्रोत है और इसे अक्सर डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। सोया दूध ने आजकल लोगों के जीवन में एक खास जगह बना ली है। सोया दूध में काफी ज्यादा पोषक तत्व पाया जाता है। यदि आप हाई प्रोटीन को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो सोया मिल्क एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
बादाम यूं तो हर तरह से फायदेमंद होता है। लेकिन बादाम का दूध बादाम को भिगाकर खाने से भी ज्यादा सेहतमंद होता है। घरों में अक्सर बादाम को भिगोकर और पीसकर दूध के साथ पिया जाता है। लेकिन यदि आप डेयरी से परहेज कर रहे हैं तो बादाम मिल्क बेहतर ऑपशन साबित होगा। चीनी के बिना बादाम दूध गाय के दूध की तुलना में काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई का बढिया स्त्रोत है।
संबंधित खबरें…
स्वाद और सेहत से भरपूर है मैंगो की ये खास ड्रिंक, यहां जाने पूरी रेसिपी
गर्मी में कूल फील देने वाली Cold Coffee पड़ सकती है भारी, जानें इससे होने वाले नुकसान