Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब समेत पांच राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पांचो राज्यों में तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी ने अलग-अलग राज्यों के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी और विवेक ठाकुर को यूपी चुनाव के लिए सह-प्रभारी बनाया गया है।
किसको मिली उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर की जिम्मेदारी?
उत्तराखंड के लिए पार्टी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को जिम्मेदारी दी है, उनके साथ लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह को भी सह-प्रभारी बनाया गया है। पंजाब चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेशेखावत के साथ-साथ हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। गोवा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मणिपुर के विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है।
25 में से 4 राज्यों में है BJP की सरकार
साल 2022 की शुरुआत में कुल 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसमें से 4 में बीजेपी की सरकार है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में मार्च-अप्रैल के बीच इन जगहों पर चुनाव हो सकते हैं, इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को मिशन 2024 का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है।
1पंजाब कांग्रेस के 31 विधायकों ने सीएम अमरिंदर सिंह के खिलाफ किया बगावत
वहीं, इधर पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के पहले से ही खींचतानी तेज हो गई है। सिद्धू खेमे ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत कर दी है और उन्हें हटाने के लिए मांग की है। कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के घर चार कैबिनेट मंत्री और करीब आधा दर्जन पूर्व विधायक समेत 31 विधायक एक साथ हुई थी। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री चरणजीत चन्नी ने कहा कि अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमारा भरोसा नहीं रहा है। हम केंद्रीय नेतृत्व से मुख्यमंत्री को बदलने की मांग करेंगे।
ये भी पढ़ें- रामनगरी से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं सीएम योगी, पार्टी कई दिग्गजों को कर रही है तैयार