Arun Gandhi Passes Away: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का कोल्हापुर में एक लंबी बीमारी के बाद 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।उनके बेटे तुषार गांधी ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर 2 बजे के बाद कोल्हापुर में किया जाएगा।अरुण गांधी का जन्म 14 अप्रैल 1934 को डरबन में मणिलाल गांधी और सुशीला मशरूवाला के घर हुआ था। वह अपने दादा राष्ट्रपिता के ही नक्शे कदम पर चलते हुए लेखक और एक्टिविस्ट के रूप में महाराष्ट्र में काम करते थे।उन्होंने अपने दादा-दादी से जुड़ी कई किताबों का लेखन भी किया।
Arun Gandhi Passes Away: खुद को शांति का पुजारी कहते थे
Arun Gandhi Passes Away: उनके परिवार में उनके बेटे तुषार, बेटी अर्चना, 4 पोते और 5 परपोते हैं। अरुण गांधी खुद को शांति का पुजारी कहते थे। उन्होंने बेथानी हेगेडस और इवान तुर्क के सचित्र ‘कस्तूरबा, द फॉरगॉटन वूमन’, ‘ग्रैंडफादर गांधी’, ‘द गिफ्ट ऑफ एंगर: एंड अदर लेसन फ्रॉम माई ग्रैंडफादर महात्मा गांधी’ जैसी किताबें लिखीं। उन्होंने अपने दादा के पदचिन्हों पर चलते हुए शांति, सौहार्द की स्थापना के लिए गांधीवादी मूल्यों का सदैव प्रचार किया था।
संबंधित खबरें