AmritPal Singh: पंजाब पुलिस टीम बनाकर लगातर ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने की कोशिश में लगी हुई है। इस बीच पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी जोगा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने जोगा की गिरफ्तारी आज यानी शनिवार को सरहिंद से की है। आपको बता दें कि इससे पहले अमृतपाल सिंह के एक और सहयोगी पप्पलप्रीत सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब जोगा सिंह की गिरफ्तारी ने पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी दी है।

AmritPal Singh:पीलीभीत में अमृतपाल को जोगा ने दिया था पनाह- डीआईजी
अमृतपाल सिंह मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने खालिस्तानी समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी जोगा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अमृतसर बॉर्डर रेंज के डीआईजी नरिंदर भार्गव ने बताया, “पंजाब पुलिस ने ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी जोगा सिंह को सरहिंद से गिरफ्तार किया है।” इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है जिसमें जोगा सिंह(पीली पगड़ी में) अमृतपाल सिंह के साथ दिख रहा है।
वहीं, डीआईजी नरिंदर ने आगे बताया, “आज अमृतपाल सिंह के साथी जोगा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह वह व्यक्ति है जिसने अमृतपाल को 18 मार्च की फरारी के बाद पीलीभीत में पनाह दी और उसका साथ देता रहा।” पुलिस अधिकारी ने बताया कि जोगा सिंह को होशियारपुर की कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अमृतपाल कर रहा अलग देश की मांग
अमृतपाल सिंह ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन का चीफ है,जो अलग देश की मांग कर रहा है। वह पंजाब में सिखों के लिए अलग देश खालिस्तान की मांग कर रहा है। दीप सिद्धू द्वारा वारिस पंजाब दे संगठन बनाया गया था जो दीप के मरने के बाद अमृतपाल ने अपने कब्जे में ले लिया। आईएसआई से अमृतपाल के संबंध की भी खबर सामने आ चुकी है। जानकारी के अनुसार, वह 12वीं की पढ़ाई करके दुबई चला गया था। कुछ ही समय पहले वह दुबई से लौटा था। अब पंजाब पुलिस को अमृतपाल सिंह की तलाश है।
यह भी पढ़ेंः
“राजस्थान में BJP दो-तिहाई बहुमत से बनाएगी सरकार”, जानिए CM गहलोत-पायलट विवाद पर क्या बोले अमित शाह?
बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत, CM नीतीश बोले- ये दुखद है लेकिन…