Corona Case: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, H3N2 के डर के बीच, भारत में COVID-19 मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। दरअसल, शनिवार को 126 दिनों के बाद 800 को पार कर गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 5,389 हो गई। बता दें कि देश का केसलोड बढ़कर 4.46 करोड़ (4,46,94,349) हो गया। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में चार मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,799 हो गई।
XBB.1.16 वैरिएंट का खतरा
इस बीच, INSACOG के आंकड़ों के अनुसार, COVID-19 के XBB.1.16 वैरिएंट के कुल 76 नमूने पाए गए हैं। वैरिएंट कर्नाटक (30), महाराष्ट्र (29), पुडुचेरी (7) दिल्ली (5), तेलंगाना (2), गुजरात (1), हिमाचल प्रदेश (1) और ओडिशा (1) में पाया गया है।
XBB 1.16 का जनवरी में पाया गया था पहला मामला
XBB 1.16 वैरिएंट पहली बार जनवरी में पाया गया था जब दो सैम्पल वैरिएंट के लिए पॉजिटिव पाए गए थे जबकि फरवरी में कुल 59 सैंपल पाए गए थे। INSACOG ने कहा कि मार्च में अब तक XBB 1.16 संस्करण के 15 नमूने पाए गए हैं। कुछ विशेषज्ञों ने इस वैरिएंट को COVID-19 मामलों में हालिया वृद्धि के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
यह भी पढ़ें: