भारत में दूसरे लॉकडाउन का खतरा बढ़ते ही जा रहा है। मुंबई, दिल्ली, मध्यप्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश में रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। राज्य में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए योगी सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। यहां पर संडे के दिन लॉकडाउन रहेगा। सभी दफ्तर, दुकान बंद रहेंगे। सिर्फ जरूरी सेवाएं चलती रहेंगी जैसे कि, मेडिकल, दूध की दुकान आदि। आदेश के अनुसार सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को बंदी की जाए। उन्होंने बताया कि इस दिन सभी जिलों के बाजारों में व्यापक स्तर पर सेनेटाइजेशन अभियान चलेगा।
लॉकडाउन को लेकर सभी लोग चिंतित हैं कि, क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा इसे लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस वार्ता की है। उन्होंने बताया कि, शनिवार और रविवार को शादी जैसे कार्यक्रम को आयोजित कर सकते हैं इसके साथ ही कुछ शर्तों को भी सामने रखा है। सीएम के निर्देशानुसार
- सभी कंपनियां और उनसे जुड़े सभी लोगों को काम पर जाने की इजाजत होगी। कर्माचारी अपने-अपने कार्यस्थलों पर जा सकते हैं।
- सभी शादी ब्याह समारोह को शनिवार और रविवार के दिन भी इजाजत रहेगी। शर्त के साथ बंद जगहों पर मात्र 50 लोगों की अनुमति रहेगी और खुली जगहों पर 100 लोगों तक अनुमति रहेगी। इस दौरान सभी को मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना से जुड़े अन्य प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
- सभी परीक्षाओं (जैसे NDA ) के छात्रों और निरीक्षकों को आने-जाने की अनुमति होगी, उन्हें बस आईडी कार्ड और एडमिट कार्ड साथ में रखना होगा। इसी से उन्हें जिले और शहरों में आवागमन की अनुमति मिल जाएगी।
- सार्वजनिक वाहनों को अनुमति होगी लेकिन 50 फीसदी क्षमता के साथ ही वाहनो को चला सकते हैं। खासकर राज्य सरकार की बसें बंद नहीं होंगी।
- अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोगों की अनुमति नहीं होगी।
- आखिरी निर्देश के अनुसार, सभी एसपी, एसएसपी और डीएम को इसी निर्देस पर काम करना होगा।