Heat Stroke: कुछ महीने पहले बारिश से बेहाल राज्य केरल अब बहुत ज्यादा गर्मी से परेशान है। दरअसल, यहां तापमान बहुत ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है। अभी केरल में गर्मी पड़नी शुरू ही हुई है और रोज का हीट इंडेक्स काफी खतरनाक रूप दिखा रहा है। केरल राज्य आपदा प्राधिकरण की तरफ से जो रिपोर्ट गुरुवार को तैयार की गई है उसके हिसाब से दक्षिण राज्यों के क्षेत्रों में 54 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा का हीट इंडेक्स दिखाया जा रहा है।
Heat Stroke: पहाड़ी जिलों में भी राहत
तिरुवंतर्म जिले के दक्षिणी सिरे और अलाप्पुझा ,कोटायाम और कुनूर के क्षेत्रों में 54 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गर्मी पड़ रही है। अर्नाकुल्म ,कोडिकोज के मुख्य जिलों में गुरुवार को तापमान 45-54 डिग्री सेल्सियस था। इन जगहों पर अधिक समय से गतिविधियां चलने से हीट स्ट्रोक हो सकता है। कासरगोड , मल्लमपुरम , कोलम्म में 40- 50 डिग्री सेल्सियस का तापमान होता है जिससे अधिक समय में धूप में रहने से थकान भी हो सकती है। इदुक्की या वायनाड के पहाड़ी जिले के हिस्सों में 29 डिग्री सेल्सियस से नीचे का तापमान है।

पलक्कड़ में गर्मी से राहत
पलक्कड़ में इस साल बाकी जगहों से राहत है,जबकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने हिट इंडेक्स पर गुरुवार को जारी रिपोर्ट पर अपनी राय देने से मना कर दिया था। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगो से निवेदन किया है कि वे घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें और ज्याद से ज्यादा पानी पिएं। हीट स्ट्रोक जिसे हम लू लगना भी बोलते है तब अपना जोर पकड़ता है जब आपका शरीर अपने तापमान के ऊपर काबू नही कर पाता है। हीट स्ट्रोक होने पर शरीर के तापमान की रफ्तार काफी तेज होती है। अगर गलती से इंसान हिट स्ट्रोक का शिकार हो जाए तो समय रहते ही इसका इलाज होना बहुत जरूरी है वरना हीट स्ट्रोक से शरीर के अंगों को भी नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें:
- Weather Update: सर्दी का सितम लगातार जारी, पारा गिरने के साथ शीतलहर ने बढ़ाई गलन
- Delhi Weather: सर्दी का सितम जारी, 1.8 डिग्री तक लुढ़का पारा