गुजरात का स्थानीय निकाय चुनाव रविवार को हुआ था जिसके नतीजे आज घोषित होंगे। सुबह से मतगणना जारी है। गुजरात के 6 महानगरों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में मतदान हुआ था। अहमदाबाद की 192 सीटों पर 773 प्रत्याशी मैदान में हैं। छह नगर निगमों में से सबसे बड़ी नगर निगम अहमदाबाद है, जिसके नतीजों पर पूरे देश की नजर होगी। अहमदाबाद की नारायणपुरा सीट पर महिला उम्मीदवार बिंद्रा सूरती के सामने कोई उम्मीदवार न होने के कारण भाजपा ये सीट पहले ही जीत चुकी है।
गुजरात नगर निगम मतगणना के शुरूवाती रूझान आने लगा है। अहमदाबाद में बीजेपी 7 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है, जबकि जामनगर में बीजेपी 4 और कांग्रेस एक सीट पर आगे है। वहीं, भावनगर में बीजेपी 5 और कांग्रेस एक सीट पर आगे है। इसके अलावा राजकोट में भी बीजेपी 5 और कांग्रेस एक सीट पर आगे है, सूरत में भी बीजेपी 5 और कांग्रेस एक सीट पर आगे है, वडोदरा में भी बीजेपी 5 और कांग्रेस एक सीट पर आगे है।
आप की 22 साल की पार्षद
22 साल की पायल पाटीदार को स्थानीय निकाय चुनाव में जीत मिली है। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार पायल सबसे कम उम्र की पार्षद बनी हैं। सूरत के पूर्णा पश्चिम वार्ड नंबर 16 की उम्मीदवार पायल ने शानदार जीत हासिल की। जीत के बाद पायल पाटीदार का क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। सूरत में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया और 27 सीटों पर जीत हासिल की।
सूरत में कांग्रेस का हाथ रहा खाली
सूरत स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी को 93 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि आम आदमी पार्टी को 23 सीटों पर जीत मिली। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।
राजकोट में 56 सीटों पर बीजेपी जीत गई
गुजरात के राजकोट नगर निगम चुनाव में बीजेपी को बहुमत हासिल हो गया है। बीजेपी ने 72 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज की है. अभी वोटों की गिनती जारी है।
बीएसपी की वापसी
गुजरात नगर निकाय चुनाव रिजल्ट आने लगा है। आम आदमी पार्टी के बाद जामनगर में BSP के 3 उम्मीदवार जीत गए हैं।
गुजरात में खुला AAP का खाता
गुजरात में आम आदमी पार्टी का खाता खुल गया है। सूरत नगर निगम के वार्ड नंबर 16 की चारों सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत दर्ज की है।
अहमदाबाद की 4 सीटों पर AIMIM को बढ़त
अहमदाबाद की चार सीटों पर असदुद्दीन ओवौसी की पार्टी AIMIM ने बढ़त बना ली है। पहली बार AIMIM गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ रही है।
अहमदाबाद की 62 सीटों पर बीजेपी आगे
गुजरात नगर निगम चुनाव में बीजेपी की बढ़त बरकरार है। सभी छह नगर निगमों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर और जामनगर में बीजेपी आगे चल रही है। सबसे बुरा हाल कांग्रेस का है। सूरत में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी से भी काफी पीछे है।
- 10 सीटों पर कांग्रेस आगे है और 4 सीट पर अन्य आगे है।
- – सूरत की 25 सीटों पर बीजेपी आगे है, 15 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे है और 5 सीटों पर कांग्रेस आगे है।
- – वडोदरा की 11 सीटों पर बीजेपी आगे है, 10 सीटों पर कांग्रेस आगे है।
- – राजकोट की 20 सीटों पर बीजेपी आगे है, 2 सीटों पर कांग्रेस आगे है।
- – जामनगर की 11 सीटों पर बीजेपी आगे है, 6 सीटों पर कांग्रेस आगे है, जबकि चार सीटों पर अन्य आगे है।
- – भावनगर की 23 सीटों पर बीजेपी आगे है, 6 सीटों पर कांग्रेस आगे है।