रेलवे स्टेशनों पर चाय कुल्हड़ में फिर परोसा जाएगा। अगली यात्रा में चाय का लुत्फ आप कुल्हड़ के साथ उठा सकते हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक कप बैन करने का ऐलान किया है।
गौरतलब है कि, 15 साल पहले पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने कुल्हड़ में चाय सर्व कराने का अभियान शुरू किया था। उस समय रेल यात्रियों ने कुल्हड़ का खूब मजा लिया था पर समय के साथ कुल्हड़ गायब हो गई और फिर प्लास्टिक कप ने वापसी की। इस कारण रेलवे को भारी कचरे का समना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशनों पर जगह-जगह कूड़ा ही नजर आता है। इस बात को ध्यान रखते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक बार फिर ईको फ्रेंडली कुल्हडों में चाय बेचने की शुरुआत कराई है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राजस्थान के अलवर जिले में ढीगवाड़ा रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक इवेंट में कहा कि, अभी देश के लगभग 400 रेलवे स्टेशनों पर कुल्हड़ में चाय दी जा रही है
भविष्य में हमारी योजना है कि देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर केवल कुल्हड़ में ही चाय बिके। यह पहल प्लास्टिक फ्री भारत की दिशा में रेलवे का योगदान होगी। कुल्हड़ पर्यावरण को बचाते हैं और लाखों लोग इससे रोजगार हासिल कर सकते हैं।
कुल्हड़ अभियान से देश की आबादी में कई लोगों को रोजगार मिलेगा साथ ही रेलवे स्टेशन सहीत देश भी साफ रहेगा। प्लास्टिक कभी नहीं नष्ट होता है। इस कारण ये पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाता है।
कुल्हड़ में चाय के मजे के साथ। अब रेलवे स्टेशन पर भी आनंद का माहौल होगा। क्योंकि साफ-सुथरी जगह हमेशा आनंदमय ही होती है।