बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने धर्मशाला में आत्महत्या कर ली है। खबर के अनुसार हिमाचल में आसिफ ने कुत्ते के बेल्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शुरूवाती जांच में पता चला है कि आसिफ यहां पर अपनी महिला मित्र के साथ रहते थे। वे महिला इंग्लेंड की निवासी है। साथ ही आसिफ के साथ कुछ और महिलाएं भी रहती थी। आसिफ के घर महिलाओं का अक्सर आना जाना लगा रहता था। ये सभी विदेशी थी।
पुलिस ने ऐसी 2-3 महिलाओं की शिनाख्त की है और उसने पूछताछ का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन बताया जा रहा है कि उक्त महिलाएं पुलिस के साथ समन्वय नहीं बना रहीं हैं एवं पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रहीं हैं।
अभिनेता की बहन शाम चार बजे तक धर्मशाला पहुंचेगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए विशेष डॉक्टरी परामर्श लेने के बाद ही शव स्वजनों को सौंपा जाएगा।
स्थानीय लोगों एवं सूत्रों के मुताबिक आसिफ शुरूआती दिनों में तो अकसर घर में बाहर दिखते थे, लेकिन कुछ माह से वह घर से बाहर कम ही निकले थे। केवल अपने कुत्ते को घूमाने को ही घर से बाहर आता थे।
बताया जा रहा है कि लेनदेन को लेकर भी आसिफ कुछ परेशान रहते थे। आत्महत्या के बाद वीरवार शाम को पुलिस ने मुबंई में रहने वाली आसिफ की दो बहनों को सूचित कर दिया था।
अभिनेता आसिफ बसरा पिछले दो सालों से मैक्लोडगंज के जोगीबाड़ा में रहते थे। उन्होंने यहां किराये पे दो मकान लिए थे। वीरवार दोपहर तक वे क्षेत्र में अपने कुत्ते के साथ घूमते नजर आए थे उसके बाद शाम को उनका शव छत पर कुत्ते के पट्टे से बांधकर लटका हुआ पाया गया था।
उधर पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि मृतक के स्वजनों और उसकी महिला मित्र के ब्यानों के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
वहीं अब खबर आरही है कि, आसिफ बसरा की मौत का कनेक्शन सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले है। सुशांत सिंह के दोस्त गणेश हिवारकर ने दावा किया है कि सुशांत की आत्महत्या का सच जानने वालों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। आसिफ बसरा के पास सुशांत से जुड़ी का खबरे थी।
गणेश ने बताया कि, आसिफ और सुशांत अच्छे मित्र थे। वो सुशांत से जुड़े कई राज को जानते थे। साथ ही सुशांत के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ये दोनों की मौत में एक अहम कड़ी दिख रही है।