Old Lady Paragliding Viral: सोशल मीडिया आज के समय में लोगों के मनोरंजन का अहम साधन बन गया है। यहां आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। आपने डांस, खेल, जानवरों, एडवेंचर स्पोर्ट्स के कई तरह के वीडियो वायरल होते देखे होंगे। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक 80 साल की दादी पैराग्लाइडिंग करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान रह गया है। वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
Old Lady Paragliding Viral: सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो
दादी के वीडियो को सेलिना मोसेस नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है। इस अकाउंट को 1,475 नेटिज़न्स लोगों ने फॉलो किया हुआ है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि मेरी दादी यह साबित करना चाहती थीं कि उम्र सिर्फ नंबर है। मेरी दादी ने 80 साल की उम्र में पैराग्लाइडिंग की थी। यह वीडियो मैने कभी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया, आज वह 7 साल पहले हमें छोड़कर चली गई। मुझे यह वीडियो मेरे फोन पर मिला। उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। थ ही इस वीडियो में मुस्कान, बड़ा दिल, लक्ष्य, उम्मीद और जुनून जैसे हैशटैग दिए गए हैं।
बता दें कि इस वीडियो को लोग काफी शेयर कर रहे हैं। अब तक 41 लाख से ज्यादा लोग इस देख चुके हैं। लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है। वह दादी की काफी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ अंग्रेजी मीडियम का गाना ‘एक जिंदगी मेरी’ भी लगाया गया है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि यह प्रेरक और अद्भुत है। ‘वह एक सुपरवुमन थीं।’
संबंधित खबरें:
- Viral Video: युवक की फरियाद; पोस्टर लेकर दुल्हन खोजने निकला शख्स, वीडियो देख आपको भी आ जाएगी हंसी
- Manjulika on Metro: अचानक मेट्रो में दिखी मंजूलिका…डर के मारे भागने लगे लोग, देखें Viral Video