भजन किंग अनूप जलोटा दुल्हा बन गए हैं। इस कारण बिग बॉस 12 फेम अनूप जी एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दुल्हे की तस्वीर देखकर लोग इन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।
शेरवानी और सर पर सेहरा वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस्टाग्राम पर इनकी ये तस्वीर लोगों को खुब पसंद आरही है।
अनूप तस्वीर में अकेले नहीं है। उनकी दुल्हनियां बन कर बैठी जसलीन मथारू भी साथ नजर आरही हैं। जसलीन भी पुरी तहर दुल्हन बनी हैं। गुलाबी कलर के जोड़े में जसलीन दुल्हनियां बनी हैं।
गुलाबी लहंगा, हाथ में चूडियां और मांग में टीका सजा कर जसलीन संकेत दे रही हैं कि वे शादी के मूड में हैं। इस तस्वीर को इन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। पर कोई कैप्शन नहीं दिया है इसलीए फैंस जानने को उतावले हो रहे हैं कि क्या जसलीन – अनूप जलोटा के साथ बंधन में बंध गई हैं ?
इस तस्वीर के पीछे क्या राज इस पर अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। कई लोग कह रहे हैं कि पब्लिसिटी पाने के लिए जसलीन फिर से ड्रामा कर रही हैं।
बता दे कि जसलीन मथारू और अनूप जलोटा बिग बॉस 12 के चर्चित चेहरे हैं। दोनों की प्रेम कहानी ने खूब चर्चा बटोरी थी। जसलीन कई बार अनूप को कैमरे पर किस करती भी नजर आ चुकी हैं।
इससे फैन्स को पक्का यकीन हो गया था कि दोनों कपल हैं। लेकिन कुछ समय बाद दोनों ने बात को नकार दिया। अनूप ने कहा था,” जसलीन मेरी शिष्य हैं। हमारे पारिवारिक रिश्ते काफी अच्छे हैं।”
कयास लगाया जा रहा है कि जसलीन और अनूप की आने वाली फिल्म “वो मेरी स्टूडेंड ” के लिए दोनों पब्लिसिटी सब कर रहे हैं।