68वें गणतंत्र दिवस पर आर्मी के वीरों को वीरता पुरस्कारों से नवाज़ा गया। उरी हमले के बाद PoK में सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल 4 और 9 पैरा यूनिट के 19 जवानों को वीरता पदक से नवाजा गया है। सबसे पहले हवलदार हंगपन दादा को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। 4 पैरा के मेजर रोहित सूरी को शांति काल के दूसरे सबसे बड़े सम्मान कीर्ति चक्र के लिए चुना गया। 9 पैरा स्पेशल फोर्स के 5 जवानों को शौर्य चक्र, दोनों पैरा बटालियन के कमांडिंग अफसरों को उत्तम युद्ध सेवा मेडल दिया गया है।

इस साल 398 कर्मियों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शांतिकाल में दिया जाने वाला वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र इस बार 2 जवानों को मिलेगा। जिसमें चौथी पैराशूट रेजिमेंट बटालियन (विशेष बल) के मेजर रोहित सूरी और गोरखा राइफल्स की तीसरी बटालियन के लांस हवलदार प्रेम बहादुर रेशमी मगर को मरणोपरांत कीर्ति चक्र के लिए चुना गया है। बहादुर पिछले साल जून में जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे। वहीं आर्मी चीफ की दौड़ में शामिल रहे मेजर जनरल प्रवीण बख्शी और लेफ्टिनेंट पीएम हारिज को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। पुलिस और आर्म्ड फोर्सेस के 100 जवानों को भी वीरता के लिए पुलिस मेडल मिलेगा।

इसके अलावा 20 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 5 उत्तम युद्ध सेवा मेडल, 2 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 30 विशिष्ट सेवा मेडल, 14 युद्ध सेवा मैडल, 3 ट्रू सेना मेडल (गैलेंट्री), 91 सेना मेडल (गैलेंट्री), 4 ट्रू सेना मेडल (विशिष्ट), 36 सेना मेडल (विशिष्ट), 4 ट्रू विशिष्ट सेवा मेडल और 72 विशिष्ट सेवा मेडल का एलान हुआ है।

10 जांबाजों को मिला शौर्य चक्र

  1. लेफ्टिनेंट कर्नल अतुल गुप्ता, 30 राजस्थान राइफल्स
  2. मेजर डी. विनय रेड्डी, 7 मद्रास बटालियन
  3. मेजर रजत चंद्रा, 4 पैरा (स्पेशल फोर्स) बटालियन
  4. मेजर दीपक कुमार उपाध्याय, 9 पैरा (स्पेशल फोर्स) बटालियन
  5. कैप्टन आशुतोष कुमार, 4 पैरा (स्पेशल फोर्स) बटालियन
  6. कैप्टन अशिक एम बी, 1/5 गोरखा राइफल्स
  7. नायब सूबेदार विजय कुमार, 4 पैरा (स्पेशल फोर्स) बटालियन
  8. हवलदार हनुमान रामशरण, राजस्थान राइफल्स
  9. नायक गवड़े पंडुरंग महादेव (मरणोपरांत)
  10. पीटीआर अब्दुल कयूम, 9 पैरा (स्पेशल फोर्स) बटालियन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here